फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest in dudhali inter college dehradun

स्कूल में बच्चों के लिए हेलमेट कंपल्सरी

Mon, 08 Sep 2014 09:35 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Sep 2014 09:35 AM IST
विज्ञापन
protest in dudhali inter college dehradun

देहरादून के दूधली इंटर कॉलेज में बच्चे हेलमेट लगाकर कक्षा में बैठते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉलेज की इमारत इतनी जर्जर हो चुकी है कि इमारत कब गिर जाए पता नहीं।

विज्ञापन


सुनने में यह बात बेहद अजीब सी लगती है, लेकिन यह अफसरशाही की पोल खोलने के काफी है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दूधली इंटर कॉलेज के छात्र और छात्राएं अपने सिर के सलामती के लिए हेलमेट लगाकर क्लास में बैठते हैं।
विज्ञापन


शिक्षक दिवस पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को हर स्कूल में सुनाया जा रहा था। वहीं इस स्कूल में बच्चों ने हेलमेट पहनकर पढ़ाई की, इसकी जानकारी मिलते ही मुख्य शिक्षाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज दूधली की जर्जर इमारत का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर कॉलेज का भवन जीर्णशीर्ण

protest in dudhali inter college dehradun

उधर, जनप्रतिनिधियो की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक ने भी मौका मुआयना किया और जल्द समस्या के निदान का भरोसा दिलाया। शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते इंटर कॉलेज का भवन जीर्णशीर्ण स्थिति में है।

बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है। शौचालय भी बुरी स्थिति में है। बीते शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने समस्या उठाने का नायाब तरीका निकला। कक्ष में हेलमेट पहनकर पढ़ाई की। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया।

शनिवार को मुख्य शिक्षाधिकारी एसपी खाली मौके पर पहुंचे और हालात से रूबरू हुए। उन्होंने अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों को जल्द समस्या निदान का भरोसा दिलाया।

दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने भी विद्यालय का मौका मुआयना किया। इस दौरान प्रधानाचार्य दीपक राणा, जिला पंचायत सदस्य टीना सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दरपान वोहरा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed