{"_id":"dd0e5b8c5bf14df4064bed29c9598bb8","slug":"protest-for-demands","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में उठाया कदम
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Aug 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्यकर कर्मियों का 13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आंदोलन का तीसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्होंने रिंग रोड मसूरी बाईपास स्थित वाणिज्य कर मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर आवाज उठाई।
विज्ञापन
कर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व परिवहन मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, चंपावत के विधायक ललित बर्थवाल को भी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में ध्यान सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, भानू रावत, अशोक यादव, भूपेंद्र सिंह जंगपांगी शामिल थे। बता दें कि उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन से जुड़े यह कर्मचारी प्रशासनिक अधिकारी के खाली पदों को पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति करके भरे जाने, कनिष्ठ सहायक से प्रवर सहायक में पदोन्नति के लिए कर्मचारियों को शिथिलीकरण का लाभ दिए जाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रांतीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि आगामी 31 अगस्त तक रोज दो घंटे धरना दिया जाएगा। आने वाली दो सितंबर को सभी मिनिस्ट्रीयल कर्मी सामूहिक रूप से अवकाश पर रहेंगे।
धरना देने वालों में अनुराग चंचल, जसवंत खोलिया, प्रदीप यादव, अजब सिंह नेगी, बलदेव सिंह राणा, राजेश अधिकारी, अमर सिंह कुंवर, धर्मेंद्र रावत, दीपेश चौधरी, प्रकाश असवाल आदि शामिल रहे।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें