{"_id":"5359533b5cd247d2cb9fd751c11bd977","slug":"protest-dm-office-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘होश में आना होगा, वरना जाना होगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘होश में आना होगा, वरना जाना होगा’
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Nov 2013 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य आंदोलनकारियों को पेंशन सुविधा, आरक्षण और राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा दिए जाने की मांग के संबंध में लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के कार्यालय में न मिलने पर लोग भड़क गए और शेम-शेम, मुर्दाबाद के नारे लगाए। एडीएम को ज्ञापन देने से मना कर दिया। बाद में तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन फैक्स कराया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के मौजूद न होने पर भड़के
उत्तराखंड चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संगठन के बैनर तले आंदोलनकारी शहीद स्मारक से जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां जिलाधिकारी के मौजूद न होने पर भड़क गए।
विज्ञापन
इस मौके पर लोग ‘होश में तुमको आना होगा, वरना तुमको जाना होगा’ आदि नारे लगाते रहे। उनका कहना था कि राज्य आंदोलनकारियों का ज्ञापन लेने डीएम का न आना शर्मनाक है।
तहसीलदार मौके पर पहुंचे
इस दौरान एडीएम हरक सिंह रावत ज्ञापन लेने आए तो आंदोलनकारियों ने मना कर दिया। बाद में तहसीलदार को मौके पर भेजा गया। लोगों का कहना था कि ज्ञापन जिलाधिकारी को फैक्स कर दें।
वे शनिवार सुबह 11 बजे फिर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आएंगे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों के संबंध में अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुआ, यह वादा खिलाफी है।
प्रदर्शन में संगठन की संयोजिका प्रमिला रावत, सुलोचना भट्ट, जगमोहन सिंह रावत, रवींद्र प्रधान, अभय कुकरेती, आशुतोष रतूड़ी आदि रहे।