फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Protest and dharna ban in parade ground, lawsuit may register

देहरादून: परेड ग्राउंड में धरना दिया तो दर्ज होगा मुकदमा, बेरोजगार संघ के 16 सदस्य गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2020 11:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Mar 2020 11:23 PM IST
सार

  • डीएम ने कहा - अधोईवाला में बनाए गए धरना स्थल पर ही होंगे धरना-प्रदर्शन 
  • पहले से धरना प्रदर्शन करने वालों को डीएम ने जारी किया नोटिस 
  • धरना दे रहे बेरोजगार संघ के 11 सदस्यों सहित 16 गिरफ्तार

विज्ञापन
Dehradun: Protest and dharna ban in parade ground, lawsuit may register
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून के परेड ग्राउंड के पास स्थित धरना स्थल पर अब कोई भी व्यक्ति या संगठन धरना-प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। ऐसा करने वालों पर मुकदमा दर्ज होगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। साथ ही नोटिस जारी किया कि लोग अब अधोईवाला स्थित धरना स्थल पर ही धरना-प्रदर्शन करें। 

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि अब शहर में होने वाले सभी धरना-प्रदर्शन परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल के बजाय अधोईवाला में होंगे। इसे लेकर शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। यातायात और सुरक्षा को देखते हुए परेड ग्राउंड के पास होने वाले धरना स्थल को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसे लेकर उप नगर आयुक्त से धरना स्थल को लेकर स्थान चिह्नित करने को कहा था। इसके बाद अधोईवाला के खसरा नं. 196 व 205 धरना स्थल शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। अब किसी भी संगठन को परेड ग्राउंड के पास धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा रही है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल की खुदाई शुरू 

देहरादून स्मार्ट सिटी लि. (डीएससीएल) ने बुधवार को परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी है। यहां करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से परेड ग्राउंड का कायाकल्प किया जाना है। वहीं, दूसरी ओर यहां धरना-प्रदर्शन कर रहे विभिन्न संगठनों के लोगों ने नाराजगी जताई। 

डीएससीएल की टीम सुबह जेसीबी लेकर परेड ग्राउंड स्थित धरना-स्थल की खुदाई शुरू कर दी। जिसे लेकर वहां धरना दे रहे गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान, उत्तराखंड बेरोजगार संगठन ने इसका विरोध किया।

उनका कहना था कि धरना स्थल दूसरी जगह शिफ्ट न किया जाए। मौजूदा धरना स्थल शहर के बीच है। ऐसे में अगर इसे सहस्त्रधारा रोड भेजा जाएगा तो परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि इसे लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। 

धरना दे रहे बेरोजगार संघ के 16 लोग गिरफ्तार

जिला प्रशासन ने परेड ग्राउंड से धरना स्थल को अधोईवाला शिफ्ट कर दिया है। इसके बाद भी परेड ग्राउंड में धरना देने की कोशिश कर रहे बेरोजगार संघ के 11 सदस्यों सहित 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया है। वहां से देर रात उन्हें छोड़ दिया गया। 

बता दें कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग के लिए बेरोजगार संघ के सदस्य कई दिनों से परेड ग्राउंड में धरना दे रहे हैं। लेकिन, होली के दिन प्रशासन ने स्मार्ट सिटी के लिए धरना स्थल खोदकर धरने अधोईवाला शिफ्ट कर दिए गए। प्रशासन ने साफतौर पर कहा कि इसके बाद जो भी परेड ग्राउंड में धरना देते पाया जाएगा मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पुलिस और प्रशासन की इस चेतावनी के बाद भी बुधवार को बेरोजगार संघ के सदस्य परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए और धरना देने का प्रयास करने लगे। लेकिन, मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने संघ के 11 सदस्यों को जबरन वहां से उठाकर गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन भेज दिया। इसके साथ ही संवैधानिक अधिकार मंच के लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। देर रात गिरफ्तार सभी सदस्यों को छोड़ दिया गया। इस दौरान बेरोजगार संघ के सदस्य सुनील डोभाल ने कहा कि प्रशासन बेरोजगारों के संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है।

पुलिस ने देर रात खाली कराया धरना स्थल 
पुलिस ने देर रात तक परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल को पूरी तरह से खाली करा दिया। इसके बाद वहां बुल्डोजर लगाकर खुदाई कर दी गई। जिला प्रशासन के धरना स्थल अधोईवाला शिफ्ट किए जाने के बाद सुबह से ही पुलिस फोर्स धरना स्थल पर जुट गई। इसके बाद पुलिस ने वहां धरना दे रहे लोगों को वहां से हटने के  निर्देश दिए।इस बीच धरना दे रहे लोगों और पुलिस की आपस में नोंकझोंक भी हुई।

देर रात तक एसपी सिटी श्वेता चौबे के नेतृत्व में पुलिस धरने स्थल पर ही तैनात रही। इसके बाद पुलिस ने वहां से सभी टैंट उखाड़ दिए और बाद में वहां बुल्डोजर चला कर खुदाई कर दी गई। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने कहा कि बृहस्पतिवार से यहां कोई धरना नहीं दिया जाएगा। जबरदस्ती करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed