फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest against msg film in dehradun

‘द मैसेंजर’ पर मचा दून में संग्राम

Sat, 14 Feb 2015 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Feb 2015 09:53 AM IST
विज्ञापन
protest against msg film in dehradun

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म ‘द मैसेंजर’ दून में शुक्रवार को रिलीज होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। विरोध करते हुए सिख और पंजाबी संगठन सदस्यों ने राजधानी दून के पायल सिनेमा में फिल्म के पोस्टर फाड़ डाले।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. ललित नारायण मिश्रा और सीओ सिटी मनोज कात्याल ने लोगों को शांत कराया। विरोध को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर में इस फिल्म के सभी शो बंद कर दिए गए।
विज्ञापन


रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में आई राम रहीम की फिल्म ‘द मैसेंजर’ के खिलाफ पंजाबी महासभा समेत कई संगठनों के लोग शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गांधी पार्क में जुटे। हंगामा करते हुए प्रदर्शनकारियों ने थियेटर के बाहर लगा फिल्म का पोस्टर फाड़कर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवाल बढ़ता देख सिनेमा संचालक ने तुरंत शो रुकवा दिया। दर्शकों को रोक कर अंदर से ताले जड़ दिए गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर आए सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी करीब आधे घंटे बाद लोगों को शांत करा सके। इसके बाद प्रदर्शनकारी नटराज सिनेमा पहुंचे तो पता चला कि यहां फिल्म पहले ही बंद कर दी गई थी। कुछ मल्टीप्लेक्स में सुबह कुछ शो चलाए जा चुके थे। प्रदर्शन में राजीव सच्चर, देवेंद्र पाल, गुरमीत सिंह, संतोख नागपाल, सतपाल सिंह, मनमीत सिंह आदि शामिल थे।

इसलिए हो रहा विरोध

protest against msg film in dehradun

अकाल पुरख की फौज के राज्य संयोजक देवेंद्र पाल के मुताबिक फिल्म में डेरा प्रमुख ने खुद को भगवान के तौर पर प्रदर्शित किया है। राम रहीम के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में सीबीआई जांच चल रही है। उन पर कई मामले चल रहे हैं। फिल्म प्रदर्शित होने पर सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है।

दर्शक बोले, फिल्म में कोई खराबी नहीं
पायल सिनेमा में फिल्म देखने पहुंचे शिव गुलाटी ने कहा कि जब एक हीरो भगवान की भूमिका निभा सकता है तो संत क्यों नहीं। मैंने एक घंटा फिल्म देखी, फिर रुकवा दी गई। मुझे तो फिल्म में कोई बुराई नहीं दिखी। नरोत्तम कुमार ने बताया कि एक घंटे तक दिखाई गई फिल्म में कुछ भी विरोध लायक नहीं था।

पीवीआर में प्रदर्शन, शो रोका
‘द मैसेंजर’ का विरोध पीवीआर सिनेमा में भी हुआ। पुलिस पहले से सतर्क थी, लिहाजा प्रदर्शन मामूली रहा। हालांकि फिल्म पहले ही रोक दी गई थी। सिल्वर सिटी में उत्तराखंड सिख विकास परिषद पदाधिकारियों की अपील पर फिल्म के शो रोक दिए गए। मौके पर बलजीत सोनी, हरपाल सिंह, गुरप्रीत, नवीन गुप्ता आदि रहे। बिग सिनेमा और ग्लिट्ज में भी शो बंद कर दिया गया।

जिलाधिकारी स्तर से सभी जगह फिल्म बंद कराने के आदेश दिए गए हैं। सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में फिल्म बंद कर दी गई है।
डॉ. ललित नारायण मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed