फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest against drinking water shortage.

फूटा गुस्सा: अब पानी नहीं तो बिल भी नहीं

Tue, 16 Feb 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Feb 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
protest against drinking water shortage.

लंबे समय से पीने के पानी की सप्लाई न होने से गुस्साए लोगों ने कहा कि उन्हें पानी नहीं मिलेगा तो वह बिल नहीं देंगे।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री महेश पांडे के नेतृत्व में देहरादून के क्लेमेंटटाउन कैंट निवासियों ने पित्थुवाला स्थित जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया।

इस दौरान लोगों ने दो टूक कहा कि अगर उन्हें पानी नहीं मिलेगा तो वह बिल भी अदा नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने समस्या जल्द हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बीजेपी नेता एवं सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे ने बताया कि कि क्लेमेंटटाउन वार्ड नंबर सात में पिछले दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इसी तरह वार्ड नंबर तीन पीओ रोड की कई गलियों और भगत निवास क्षेत्र में लंबे समय से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुद्वारा कालोनी लेन नंबर तीन, सोसाइटी एरिया में करीब 400 मीटर नई पेयजल लाइन बिछाई जानी थी जिसपर काम नहीं हुआ है। टर्नर रोड गली नंबर एक में लगाए गए ट्यूबवेल को तीन साल हो गए हैं लेकिन उसका कनेक्शन अभी तक त्रिमूर्ति विहार के पास ओवरहेड टैंक में नहीं किया गया है।

आशारोड़ी नई बस्ती में भी लंबे समय से जनता ट्यूबवेल का इंतजार कर रही है। यहां ट्यूबवेल फेल होने से नई बस्ती, क्लेमेंटटाउन, पीओ रोड, सोसाइटी एरिया, भगत निवास आदि जगहों पर पेयजल की भारी किल्लत है।

उन्होंने चेताया कि अगर जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। इस मौके पर विरेंद्र सजवाण, कुंवर नागेंद्र, मो. शौकीन, विनोद जुयाल, सुधीर थापा, महेश्वर बहुगुणा, मोहन जोशी, विजय भट्ट, त्रिभुवन जोशी, आरएस त्यागी, रवि कुमार, विपिन ठक्कर आदि मौजूद रहे।


वरिष्ठ नागरिक मंच ने भी की वार्ता

वरिष्ठ नागरिक मंचल का प्रतिनिधिमंडल भी जल संस्थान पित्थुवाला में अधिशासी अधिकारी से मिला। उन्होंने पेयजल की आपूर्ति सही करने की मांग की। कारगी के निकट स्थित ट्यूबवेल को जल्द चलाने की मांग उठाई। इस मौके पर महेश बहुगुणा, शिव प्रसाद कुकरेती, बीएस पंवार, सुभाष ढौंडियाल, टीआर पंत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed