फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   protest against aap

आप के आरोप से भड़के 'नौजवान'

Sat, 18 Jan 2014 01:33 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 18 Jan 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
protest against aap

आप कार्यकर्ताओं के आपदा राहत सामग्री वितरण में धांधली के आरोप से भड़के नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने देहरादून के गांधी पार्क में धरना दिया।

विज्ञापन


पढ़ें, मैरिज रजिस्ट्रेशन फॉर्म लेने पहुंचे कई बुजुर्ग
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम तक धरना देने का ऐलान किया है। धरनास्थल पर हुई सभा में अध्यक्ष पंकज क्षेत्री ने बताया कि प्रशासन के कहने पर सभा ने किद्दूवाला रायपुर स्थित कार्यालय में पीड़ितों के लिए आए पुराने कपड़ों की दरी बनाने का काम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, नरेंद्र मोदी के लिए अब ये भी करेंगे बाबा रामदेव

कुछ दिन पहले आप वाले कार्यालय पहुंचे और आपदा सामग्री छुपाने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। क्षेत्री ने कहा कि अब तक तीन सौ दरियां बनाई गई हैं।

पढ़ें, स्पीक एशिया के बाद अब लूटने आई यह कंपनी

आप वाले प्रशासन की अनुमति लेकर आएं और दरियां पीड़ितों में बांट दें। धरना देने वालों में जतिन सब्बरवाल, मुकेश शर्मा, राजेंद्र राणा, विकास कंडारी उपस्थित थे।

सरकार के खिलाफ आंदोलित
सरकार पर आपदा राहत सामग्री वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए आप कार्यकर्ताओं ने हिंदी भवन में धरना दिया। कार्यकर्ता अश्वनी पांडेय ने कहा कि आपदा पीड़ितों के लिए आए नए कंबलों से दरियां बनाई जा रही हैं।

पढ़ें, निहारिका के टैंलेट को निहारेगा पूरा देश

उन्होंने डीएम को सुद्धोवाला में राहत सामग्री घोटाले की जानकारी दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। धरने पर अजय पैन्यूली, मंयक नैथानी, दीपक प्रकाश, सोमेश बुड़ाकोटी, आकाश सिंह, सुनील काला, पवन चंद, सुरेंद्र सिंह बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed