फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prostitution Busted Four Girl and boys arrested in bhagwanpur 

सेक्स रैकेट की सूचना पर घर में छापा मारने पहुंची पुलिस, कमरे का दरवाजा खोलते ही...

Thu, 11 Oct 2018 08:22 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भगवानपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भगवानपुर Updated Thu, 11 Oct 2018 08:22 AM IST
विज्ञापन
Prostitution Busted Four Girl and boys arrested in bhagwanpur 
चार युवक-युवती पकड़े गए - फोटो : demo pic

भगवानपुर स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गांव के एक घर में छापेमारी की। कमरे का दरवाजा खोलते ही वहां पुलिस को दो युवती और दो युवक मिले। पुलिस ने तुरंत उन्हें हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए एक महिला पर मकान में देह व्यापार का रैकेट संचालित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया और चारों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। वहीं, पकड़ा गया एक युवक बैंक कर्मचारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि भगवानपुर कस्बा स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार करवाया जा रहा है। साथ ही मकान में चार युवक एवं युवतियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को दो युवक और दो युवती मिली। मकान पर पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

किराएदार का सत्यापन नहीं कराया

इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कस्बा निवासी एक महिला पर मकान किराए पर लेकर देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया। आरोप है कि महिला की वजह से कस्बे का माहौल खराब हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि मकान में आए दिन युवक, युवतियों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्रामीणों को पुलिस ने किसी तरह शांत कराया और मकान मालिक को मौके पर बुलाया। पुलिस ने मकान मालिक से किराएदार के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली।

पता चला कि उसने किराएदार का सत्यापन नहीं कराया था। इस पर पुलिस ने मकान मालिक को फटकार लगाई और पकड़े गए चारों युवक, युवतियों को थाने ले आई। थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि चारों युवक और युवतियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि किराएदार का सत्यापन नहीं कराने पर मकान मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed