फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Proselytization activiti may run in children home academy revealing after student murder

चिल्ड्रन होम एकेडमी में छात्र की हत्या के बाद एक और खुलासा, धर्मांतरण करवाने की भी आशंका

Tue, 16 Apr 2019 10:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क,अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Apr 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
Proselytization activiti may run in children home academy revealing after student murder
चिल्ड्रन होम अकादमी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के ऋषिकेश में भोगपुर स्थित चिल्ड्रन होम एकेडमी में वासु हत्याकांड के बाद प्रबंधन स्तर पर एक के बाद एक अनियमितता के नए खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी देहरादून एसए मुरुगेशन की ओर से गठित जांच टीम ने एकेडमी का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन


एसडीएम ऋषिकेश प्रेमलाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा पैन्यूली और प्रोविजन अधिकारी मीना बिष्ट की संयुक्त जांच टीम को एकेडमी में धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों का भी पता चला है।
विज्ञापन


इसके अलावा एकेडमी परिसर में कब्रिस्तान की मंजूरी संबंधी दस्तावेज भी विद्यालय प्रबंधन नहीं दिखा पाया। बीते मार्च माह में चिल्ड्रन होम अकादमी भोगपुर के छात्र वासु यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि छात्र की पीट पीटकर हत्या की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच दल में शामिल एसडीएम प्रेमलाल ने बताया कि बच्चों से बातचीत के आधार पर आशंका है कि संस्थान में धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियां भी संचालित होती रही हैं। परिसर स्थित कब्रिस्तान से जुड़े दस्तावेज और स्टाफ की नियुक्ति पत्र तलब किया गया जोकि संस्थान प्रबंधन नहीं दिखा पाया है। 

टीम ने खंगाला स्कूल प्रबंधन का रजिस्टर 

जांच के दौरान अकादमी प्रबंधन की ओर से जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद नहीं था, लिहाजा 18 अप्रैल को दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। जांच दल अकादमी से जुड़े शिक्षा, पॉक्सो, प्रशासनिक और सोसायटी से जुड़े तथ्यों को खंगाल रहा है। इसके बाद रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जांच दल ने स्कूल प्रबंधन का रजिस्टर खंगाला। ब्योरा रजिस्टर की हालत देख जांच टीम बेहद असंतुष्ट हुई। इसके बाद अकादमी के स्टाफ का नियुक्तिपत्र तलब किया गया तो वह भी नदारद मिला।

इस दौरान अकादमी के पूर्व मुख्य प्रबंधक स्टीफन सरकार लगातार जांच टीम के साथ मौजूद रहे। जांच टीम ने जब स्कूल प्रबंधन से जुडे़ पदाधिकारियों के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि स्टीफन सरकार 31 मार्च 2019 को ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इस पर जांच दल ने अकादमी परिसर में उनकी उपस्थिति पर भी सवाल उठाए और जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed