फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Proposal for purchase of vehicles for ministers-officers will come in cabinet Uttarakhand news

Dehradun News: मंत्रियों-अफसरों के लिए नई गाड़ियों की खरीद का कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Thu, 05 Jan 2023 04:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Jan 2023 04:24 PM IST
सार

वित्त और परिवहन के बीच संयुक्त बैठक होने जा रही है। इस बैठक में नए वाहनों की खरीद को लेकर विचार किया जाएगा। सरकार वाहन खरीद के लिए बीच का रास्ता निकालेगी।

विज्ञापन
Proposal for purchase of vehicles for ministers-officers will come in cabinet Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्रियों और अफसरों के लिए नई गाड़ियों की खरीद का प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही वित्त और परिवहन विभाग की संयुक्त बैठक होने जा रही है। पिछले दिनों परिवहन विभाग ने मंत्रियों, अफसरों के लिए नई गाड़ियों के खरीद का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था। वित्त ने आपत्तियां लगाकर इसे लौटा दिया था।

विज्ञापन


वित्त विभाग का मानना था कि गाड़ियां बहुत महंगी हैं। परिवहन विभाग ने सभी आपत्तियों का जवाब दे दिया है। प्रस्ताव अभी भी वित्त विभाग में है। इस बीच वित्त और परिवहन के बीच संयुक्त बैठक होने जा रही है। इस बैठक में नए वाहनों की खरीद को लेकर विचार किया जाएगा। सरकार वाहन खरीद के लिए बीच का रास्ता निकालेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haldwani Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, हल्द्वानी अतिक्रमण मामले पर HC के निर्णय पर रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि नई गाड़ियों की खरीद मामले में जल्द ही वित्त विभाग के साथ बैठक होगी। बैठक के बाद इसका प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा। गौरतलब है कि प्रदेश में 2016 में वाहन खरीद की नीति बनी थी। अभी यही नीति चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed