फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Property sold once and then sold again with fake documents

Dehradun News: एक बार बेचकर दोबारा फर्जी दस्तावेज से बेच दी संपत्ति

Sun, 24 Nov 2024 03:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Property sold once and then sold again with fake documents
I
विज्ञापन

IIएक बार बेचकर दोबारा फर्जी दस्तावेज से बेच दी संपत्ति
I
I

I
I-पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
I
Iएक महिला ने पहले अपनी संपत्ति तीन लोगों को बेची। इसके बाद दोबारा इसके फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दिया। पीड़ित को जब पता चला तो उन्होंने महिला के खिलाफ शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
I
Iमामला राजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक संपत्ति का है। मामले में शिकायत योगेश सूरी निवासी सहस्रधारा रोड ने की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने दोस्त अभिषेक कुमार और मनप्रीत सिंह रल्ली के साथ मिलकर आशा रंधावा से एक संपत्ति वर्ष 2016 में खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने अपने दोनों दोस्तों के हिस्से की संपत्ति को भी उनसे खरीदकर अपनी पत्नी के नाम करा दिया। उन्होंने इसका दाखिल खारिज भी नगर निगम में करा लिया। इसके बाद वह इस संपत्ति के पूर्ण रूप से मालिक हैं। आशा रंधावा को इस संपत्ति को बेचने का कोई अधिकार नहीं था।
विज्ञापन

I
Iबावजूद इसके आशा रंधावा ने इस संपत्ति को वर्ष 2017 में किसी प्रियंका नौटियाल को 80 लाख रुपये में बेच दिया। इसकी जानकारी योगेश सूरी को उनकी एक दोस्त ने दी। आशा रंधावा ने एक और धोखाधड़ी की। उन्होंने इस जमीन का किरायानामा भी बना दिया। इसके लिए वर्ष 2015 का स्टांप वर्ष 2023 में इस्तेमाल किया गया। अब आशा रंधावा उन पर इस संपत्ति को खाली करने का दबाव बना रही है। बताया जा रहा है कि आशा रंधावा ढाई साल जेल में भी रह चुकी है। ऐसे में पुलिस ने आशा रंधावा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article