{"_id":"65a3a2bd681f6c371d0e9fd4","slug":"property-sold-after-showing-a-living-woman-as-dead-dehradun-news-c-5-1-drn1030-327948-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud: जीवित महिला को मृत दर्शाकर तैयार की फर्जी वसीयत, फिर किसी दूसरे को बेच डाली संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fraud: जीवित महिला को मृत दर्शाकर तैयार की फर्जी वसीयत, फिर किसी दूसरे को बेच डाली संपत्ति
Sun, 14 Jan 2024 02:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:53 PM IST
सार
आरोपियों ने फर्जी वसीयत में शिकायतकर्ता की माता शीला थापा को जून 1977 में मृत होना दर्शाया गया है जबकि शीला थापा उर्फ शांति थापा आज भी जीवित हैं।
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
जालसाजों ने एक जीवित महिला को मृत दर्शाकर उनकी संपत्ति किसी दूसरे को बेच डाली। राजपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि मामले में विशाल थापा निवासी लच्छीवाला ने पुलिस को शिकायत की है।
विज्ञापन
Uttarakhand: सीएम धामी 16 जनवरी को करेंगे पिथौरागढ़ का दौरा, बदला ट्रैफिक प्लान, इन नियमों का करना होगा पालन
विज्ञापन
उनकी माता शीला थापा उर्फ शांति थापा के नाम पर जाखन में कुछ दुकानें हैं। कुछ दुकानें उनके नाम पर हैं जबकि कुछ में वह हिस्सेदार हैं। कुछ समय पहले उन्हें जानकारी मिली कि उनके मामा जगत थापा व महेश थापा ने मिलीभगत से दुकानों पर कब्जा करने के लिए 27 मार्च 2006 को एक फर्जी वसीयत तैयार की। विक्रयपत्र और शपथपत्रों के आधार पर अन्य सहस्वामियों को धोखा देने के लिए संयुक्त स्वामित्व की संपत्ति को उनकी माता शीला थापा को मृत दर्शाकर दुकानें शालिनी शाही और अमिताभ शाही विकासनगर को बेच दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने फर्जी वसीयत में शिकायतकर्ता की माता शीला थापा को जून 1977 में मृत होना दर्शाया गया है जबकि शीला थापा उर्फ शांति थापा आज भी जीवित हैं। एसओ ने बताया कि दस्तावेज की जांच की जा रही है। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।I