फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   promotion scam in Hydroelectric Power Corporation

जल विद्युत निगम में प्रमोशन घोटाला

Fri, 27 Sep 2013 01:00 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Sep 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
promotion scam in Hydroelectric Power Corporation

यूजेवीएनएल में बिना बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की अनुमति के प्रमोशन कर दिया गया। इस मामले में उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने सामूहिक इस्तीफ की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पढ़ें, अपनी मांगों के लिए मर्यादा भूले माननीय
विज्ञापन


उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड में 2003 से 2007 के बीच बिना बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की अनुमति के जेई के सहायक अभियंता (एई) पद पर प्रमोशन मामले में निगम शिथिलीकरण कर पर्दा डालने की कोशिश में है। लेकिन, इसके विरोध में उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन मुखर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तो होगा आंदोलन
एसोसिएशन का कहना है कि संबंधित जेई को रिवर्ट न किया गया तो आंदोलन करेंगे। उधर, वर्ष 2004 में सीधी भर्ती से नियुक्त 58 एई का कहना है कि उनके अधीन काम कर चुके कई जेई को बोर्ड के फैसले के बाद पदोन्नत कर दिया गया है, जिसके बाद उन्हें इन जेई (अब एई) के अधीन काम करना पड़ेगा।

आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर डिप्लोमाधारी जेई को पदोन्नति दे दी गई। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति में उनके लिए निगम में काम करना मुश्किल हो जाएगा। इन एई ने संबंधित जेई को रिवर्ट न करने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed