फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   promotion of ministerial employee.

मिनिस्ट्रियल कर्मियों को तोहफा, प्रमोशन का रास्ता साफ

Tue, 14 Apr 2015 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Apr 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
promotion of ministerial employee.

मिनिस्ट्रियल कर्मचारी पदोन्नित पाकर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तक बन सकेंगे। राज्य सरकार ने लिपिक संवर्गीय पदों पर पदोन्नित के लिए पात्रता अवधि का निर्धारण संशोधन नियमावली-2015 जारी कर दी है।

विज्ञापन


कार्मिक विभाग के सचिव पीएस जंगपांगी की ओर से जारी संशोधन नियमावली में मिनिस्ट्रियल संवर्ग के पदनामों में परिवर्तन के अलावा व्यापक संशोधन किया गया है।

इस तरह होगा प्रमोशन
अब कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति के बाद प्रथम पदोन्नित वरिष्ठ सहायक, दूसरी प्रधान सहायक, तीसरी प्रशासनिक अधिकारी, चौथी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पांचवीं पदोन्नित का अवसर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर होगा। पांचवीं पदोन्नित पर वेतन बैंड-3 में ग्रेड वेतन 5400 होगा। फिलहाल चिकित्सकों समेत अन्य अधिकारियों को यह ग्रेड वेतन मिलता है।
विज्ञापन


संशोधन के बाद प्रवर सहायक को वरिष्ठ सहायक, मुख्य सहायक को प्रधान सहायक पद नाम दिया गया है। जबकि मुख्य प्रशासनिक अधिकारी का पद विभागाध्यक्षों या अपर विभागाध्यक्ष स्तर के कार्यालय में ही होगा। अभी तक मिनिस्ट्रियल संवर्ग में पदोन्नित के पद सीमित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आया पदोन्नित का मौसम
सचिवालय में इन दिनों दो ही बातों की चर्चा है एक नई बिल्डिंग (योजना भवन) और दूसरा विभागीय पदोन्नति। पदोन्नति की बात करें तो पदों के पुराने ढांचे में हुए परिवर्तन के बाद अनुभाग अधिकारी से ऊपर के पदों पर नए अवसर बन गए हैं।


हाल ही में सचिवालय प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव के चार पदों के लिए डीपीसी की गई। जल्द ही पदोन्नति समिति की बैठक होनी है। प्रस्तावित बैठक में अनुभाग अधिकारी के करीब 14 तथा अनुसचिव स्तर के दो दर्जन खाली पदों पर फैसला हो सकता है।

डीपीसी के बाद 14 समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी और दो दर्जन अनुभाग अधिकारियों को प्रथम श्रेणी के अनुसचिव का पद मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed