फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   promotion of inspector in uttarakhand.

दारोगाओं के प्रमोशन पर ग्रहण, बीत गए तीन साल

Thu, 02 Jun 2016 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Jun 2016 03:00 AM IST
विज्ञापन
promotion of inspector in uttarakhand.
police - फोटो : प्रतीकात्मक

दारोगाओं की इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति वरिष्ठता विवाद में उलझ गई है। पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू के कार्यकाल में 65 दारोगाओं को वरिष्ठता दिए जाने से यह विवाद खड़ा हुआ है। शासन ने उस आदेश को तो निरस्त कर दिया है, लेकिन अब शासन को ही यह फैसला लेना है कि रेंकर और सीधी भर्ती के दारोगाओं में वरिष्ठ कौन है।

विज्ञापन


वरिष्ठता को लेकर दारोगाओं में तलवारें खिंची हुई है। वरिष्ठता की इसी लड़ाई में तीन साल से दारोगाओं को पदोन्नति नहीं मिल पाई है।

प्रमोशन से भरे जाते हैं इंस्पेक्टर के पद
बता दें कि पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती के बजाय प्रमोशन प्रक्रिया से इन पदों को भरा जाता है। इंस्पेक्टरों के सेवानिवृत्त होने और कई इंस्पेक्टरों के पदोन्नति पाकर पुलिस उपाधीक्षक बन जाने के कारण प्रदेश में इंस्पेक्टरों के पद खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस विभाग ही नहीं सीबीसीआईडी और विजिलेंस का काम भी इंस्पेक्टरों की कमी की वजह से प्रभावित हो रहा है। वरिष्ठता का यह विवाद 118 दारोगाओं के तीन स्टार लगाने यानि इंस्पेक्टर बनने के सपने को साकार करने में रोड़ा बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है वरिष्ठता का विवाद
2007 में ट्रेनिंग करने वाले रेंकर दारोगा लंबे समय से 2001 की वरिष्ठता की लड़ाई लड़ रहे थे। यह मामला हाईकोर्ट तक गया। इसी बीच प्रदेश में सियासी संकट के दौरान अप्रैल माह में तत्कालीन डीजीपी बीएस सिद्धू के कार्यकाल में 65 दारोगाओं को 2001 की वरिष्ठता दे दी गई थी। 2002 में सीधे भर्ती के दारोगाओं ने वरिष्ठता को चुनौती देते हुए शासन में प्रत्यावेदन किया था। राष्ट्रपति शासन में मुख्य सचिव ने उस आदेश का निरस्त कर दिया था। हाल में ही शासन ने वरिष्ठता को लेकर दोनों पक्षों के प्रत्यावेदन लिए थे। शासन को ही अब उनकी वरिष्ठता का फैसला करना है।


डीआईजी का है कहना
दारोगाओं की वरिष्ठता तय होने के साथ पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 118 दारोगाओं को पदोन्नति मिलने से इंस्पेक्टरों की कमी भी पूरी हो जाएगी। फिलहाल वरिष्ठता का यह मामला शासन में विचाराधीन है। पुलिस मुख्यालय का प्रयास है कि जल्द से जल्द यह मामला तय हो पाए।
-राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed