फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand: 18 trains Cancelled till 12 August from Dehradun railway station

Coronavirus: देहरादून से 18 ट्रेनों के संचालन पर 12 अगस्त तक के लिए रोक

Thu, 25 Jun 2020 11:04 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 25 Jun 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand: 18 trains Cancelled till 12 August from Dehradun railway station
- फोटो : फाइल फोटो

देहरादून से ट्रेनों के संचालित होने पर देश के विभिन्न राज्यों में घर जाने की बाट जोह रहे हजारों यात्रियों को रेलवे बोर्ड ने करारा झटका दिया है। रेलवे बोर्ड ने देहरादून से संचालित होने वाली 18 ट्रेनों के संचालन पर फिलहाल 12 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी है। जबकि इन ट्रेनों को 30 जून से नियमित तौर पर संचालित होना था।

विज्ञापन


बता दें, कोरोना संकट के चलते रेलवे बोर्ड ने तमाम ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई है। हालांकि केंद्र से ढील के बाद प्रवासियों के लिए विशेष श्रमिक ट्रेनों का संचालन किया गया। पिछले दिनों देहरादून से नई दिल्ली और देहरादून से काठगोदाम जाने वाली जनशताब्दी ट्रेनों संचालन किया। रेलवे बोर्ड ने बाकी ट्रेनों को 30 जून से संचालित करने की तैयारी की थी।
विज्ञापन



इसके लिए उत्तराखंड से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों के हजारों यात्रियों ने आरक्षण भी करा लिया था। बहरहाल वर्तमान में संचालित 200 से अधिक ट्रेनों में यात्रियों की बेहद कम संख्या को देखते हुए देहरादून से संचालित होने वाली 18 ट्रेनों के संचालन पर 12 अगस्त तक के लिए रोक लगा दी गई है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों का संचालन 13 अगस्त से नए सिरे से शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों पर है रोक

रेलवे बोर्ड ने देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस, देहरादून-दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी दून एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन उज्जैनी एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर इंदौर एक्सप्रेस, देहरादून-मुंबई बांद्रा एक्सप्रेस, देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस,  देहरादून-अमृतसर, देहरादून-मुजफ्फरनगर, देहरादून-मदुरई, देहरादून- कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर, देहरादून-कोच्चिवैली एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई है।

यात्रियों के टिकट रिफंड करने के आदेश  
दून स्टेशन निदेशक गणेशचंद ठाकुर के मुताबिक जिन ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। उनके यात्री अपना टिकट रिफंड करा सकते हैं। यात्रियों को जल्द से जल्द फंड दिया जा सके इसके लिए आरक्षण केंद्र में अधिक से अधिक कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed