फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Programs were organized at various places in the city

महिलाओं का दायित्व पुरुषों की तुलना में कमतर नहीं : प्रो. डंगवाल

Sat, 09 Mar 2024 01:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Programs were organized at various places in the city
Iअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सारीथॉन वॉक में नारी शक्ति ने निकाला काफिला शहर में जगह-जगह हुए आयोजनI
विज्ञापन




अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। सारीथॉन कार्यक्रम में नारी शक्ति का काफिला निकाला गया। इसमें 20 वर्ष से लेकर 90 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं ने भाग लिया।

वहीं, दून विवि में हुए कार्यक्रम में कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल ने कहा कि किसी भी संस्थान में हमारा दायित्व पुरुष कर्मियों की तुलना में कहीं भी कमतर नहीं है। इसलिए हमें अपने अधिकारों के साथ दायित्वों का निर्वहन बड़ी जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। सारीथॉन का आयोजन मशहूर लेखिका, समाजसेविका वेणु अग्रहरी ढींगरा की ओर से किया गया। प्रेस क्लब में हुए इस कार्यक्रम में देहरादून की विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस वॉक में साड़ी पहने नारी शक्ति का काफिला दून क्लब से निकलकर सर्वे चौक होते हुए वापस दून क्लब में पहुंचा। मुख्य अतिथि गीता धामी, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, आईएमए कमांडेंट की पत्नी पुनीता जैन रहीं। कार्यक्रम में 90+ वर्ष की शैल ढींगरा समेत कई महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन






Iकेक काटकर मनाया महिला दिवसI



सामाजिक संस्था जनजागरण अभियान समिति ने करनपुर डीएल रोड के निकट मलिन बस्ती में केक काटकर विश्व महिला दिवस मनाया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने महिलाओं को कई अहम विषयों पर जागरूक किया। उनकी अगुवाई में जनजागरण अभियान समिति की टीम ने सेनेटरी पैड का वितरण भी किया। इस दौरान निहारिका तिवारी, अंशु प्रसाद, आशना श्रीवास्तव और मानसी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iहर क्षेत्र में प्रतिभा दिखा रहीं महिलाएंI

नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय कांवली रोड पर गोष्ठी की गई। अध्यक्षता प्रभात डंडरियाल और संचालन आरिफ वारसी ने किया। वक्ताओं ने महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने पर विशेष जोर दिया। प्रभात डंडरियाल और आरिफ वारसी ने कहा कि जो लोग नारी को अबला समझते थे उन्हें अब सचेत हो जाना चाहिए। महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। गोष्ठी में सुरेश कुमार, चिंतन सकलानी, सुशील विरमानी, रणजीत जोशी, पारस यादव, संदीप गुप्ता, दानिश नूर आदि लोग उपस्थित रहे।






Iमहिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक कियाI



दून मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। अस्पताल में कार्यरत महिलाओं ने इसमें भाग लिया। अस्पताल के स्त्री और प्रसूति रोग विभाग और सर्जरी विभाग की ओर से गर्भाशय ग्रीवा एवं स्तन कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed