फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Programs organized in schools on No Tobacco Day, presentation of street plays

तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यालयों में आयोजित हुए कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक की दी प्रस्तुति

Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Programs organized in schools on No Tobacco Day, presentation of street plays
पछवादून में तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में नशा व तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक व पोस्टर-चार्ट आदि बनाकर समाज को तंबाकू के सेवन से परहेज करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

नगर स्थित एसबी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के छात्र-छात्राओें ने तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक के माध्यम से तंबाकू का सेवन न करने का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. दीप्ति सजवाण ने कहा कि तंबाकू व हर प्रकार का नशा युवाओं के भविष्य के लिए बेहद नुकसानदायक है। इस अवसर पर उप प्राचार्य सुधा वर्मा, प्रियंका कौशिक, जागृति परमार, अमिता शर्मा आदि अमित सैनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

पेंटिंग प्रतियोगिता में अमीषा व प्रिया प्रथम
विकासनगर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में अमीषा एवं जूनियर वर्ग में प्रिया राठौर प्रथम स्थान पर रही। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी अनीता अनिल नेगी ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को धूम्रपान नहीं करने की शपथ दिलाई। संजीव कलूरा, इसम सिंह, प्रीति जैन, मनीषा शर्मा, प्रियंका जोशी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

धूम्रपान न करने की शपथ दिलाई
डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को धूम्रपान नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीआर सेमवाल ने कहा कि धूम्रपान से कैंसर समेत अनेकों जानलेवा बीमारी शरीर को जकड़ लेेती हैं। समाज से इस बुराई को समाप्त करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में जागरूकता रैली भी निकाली। पूर्व ग्राम प्रधान सुबोध गोयल, प्रो. आरएस गंगवार, संयोजक डॉ. रोशन केस्टवाल, डॉ. डीके भाटिया, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. दीप्ति बगवाड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed