फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Professor Yashveer Diwan took charge as the Vice Chancellor

Dehradun News: प्रोफेसर यशवीर दीवान ने संभाला विवि के कुलपति का पदभार

Tue, 30 Apr 2024 04:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Professor Yashveer Diwan took charge as the Vice Chancellor
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के कुलपति प्रोफेसर यशबीर दीवान ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। प्रोफेसर दीवान चिकित्सा के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। उन्हें न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में 38 वर्षों से ज्यादा अनुभव हासिल है।
विज्ञापन


प्रोफेसर दीवान जनरल सर्जरी में एमएस व न्यूरोसर्जरी में एमसीएच हैं। न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में 38 वर्षों से अधिक समय तक अनुभव हासिल करने वाले प्रोफेसर दीवान ने बेस और वैस्कुलर सर्जरी, स्पाइन, माइक्रो-वैस्कुलर और स्पाइन सर्जरी में भारत व विदेश के संस्थानों से विशेषज्ञता प्रशिक्षण हासिल किया है। ट्रॉमा चिकित्सा के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश में ट्रॉमा प्रणाली के विकास में उनका विशेष योगदान माना जाता है। द अल्फ्रेड हॉस्पिटल, मोनाश यूनिवर्सिटी, ऑस्ट्रेलिया में इमरजेंसी और ट्रॉमा के विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में उन्हाेंने वैश्विक चिकित्सा समुदाय में योगदान दिया है। इससे पहले प्रोफेसर यशबीर दीवान श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के प्राचार्य रहे हैं। साथ ही उन्होंने क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, लुधियाना और हिमालयन इंस्टीट्यूट देहरादून समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रमुख के रूप में सेवाएं दी हैं। विवि के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने प्रोफेसर दीवान की क्षमता पर विश्वास व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed