फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Professor of Hemvati Nandan Bahuguna University duped of Rs 20 lakh

Dehradun News: हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय की प्रोफेसर से 20 लाख रुपये ठगे

Thu, 12 Jun 2025 12:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Professor of Hemvati Nandan Bahuguna University duped of Rs 20 lakh
Iठगी का आरोप रुड़की स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राध्यापक पर
विज्ञापन

I

Iहेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय की प्रोफेसर अनिता रुडोला से जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख रुपये ठग लिए गए। ठगी का आरोप रुड़की स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राध्यापक दीपक शर्मा पर है। आरोपी ने यह रकम बतौर बयाना ली और जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। रकम वापस मांगी तो लगातार टालता रहा। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अजबपुर कलां निवासी दीपक शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।I
Iएसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि प्रोफेसर अनिता रुडोला पैसेफिक हिल्स की रहने वाली हैं। उनके पति सत्येंद्र कुमार भारत निर्वाचन आयोग से वरिष्ठ प्रधान सचिव के पद से सेवानिवृत्त हैं। रुडोला के एक परिचित डॉ. भानु प्रसाद नैथानी ने उन्हें बताया था कि उन्होंने जोगीवाला में जमीन खरीदी है। जोगीवाला में और भी जमीनें बिक रही हैं। प्रोफेसर रुडोला को जमीन की जरूरत थी तो उन्होंने डॉ. नैथानी से जमीन दिखाने को कहा। डॉ. नैथानी ने इसके लिए उनकी मुलाकात दीपक शर्मा से कराई। शर्मा ने उन्हें अजबपुर कलां में जमीन दिखाई। यह जमीन प्रोफेसर रुडोला को पसंद आ गई, जिसका सौदा 80 लाख रुपये में हो गया।I
विज्ञापन

I17 जनवरी 2023 को अनुबंध तैयार कर शर्मा ने प्रोफेसर रुडोला से बतौर एडवांस 20 लाख रुपये ले लिए। रजिस्ट्री का दिन 17 नवंबर 2023 का तय हुआ। लेकिन, समय बीत जाने पर भी रजिस्ट्री नहीं कराई गई। इसके बाद लगातार बहाने बनाए गए। प्रोफेसर रुडोला ने शर्मा से अपने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने चेक थमा दिए। ये चेक भी बाउंस हो गए। एसओ ने बताया कि मामले में सभी दस्तावेज की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed