{"_id":"8fa6703c64556abeb01858401fff5e10","slug":"procession-was-jammed-in-doon","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकलने से पहले जाम का पता करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकलने से पहले जाम का पता करें
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून की सड़कों पर टपकेश्वर मंदिर समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा के चलते भारी जाम लग गया है।
विज्ञापन
समिति की ओर से रविवार को आपदा पीड़ितो की राहत के लिए निकाली गई इस यात्रा से जगह-जगह यातायात बाधित हो गया है।
सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला से सुबह 11 बजे मंदिर समिति की ओर से यह शोभायात्रा निकाली गई, जिसके चलते सहारनपुर रोड, कावंली रोड, रेलवे रोड़, झंडा बाजार रोड व प्रिंस चौक समेत कई इलाकों में भारी जाम लग गया।
शोभायात्रा के चलते चरमराई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिसकर्मियों को भारी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
शोभायात्रा में 10 से ज्यादा झांकिया शामिल की गई हैं, जबकि शिव बारात और कलश यात्रा के चलते भी लोग इसे देखने के लिए सड़कों पर उमड रहे हैं। शोभायात्रा सहारनपुर चौक से होते हुए टपकेश्वर मंदिर पंहुचेगी।
विज्ञापन
शोभायात्रा के चलते अभी और वक्त तक जाम की स्थिति बने रहने की आशंका बनी हुई है।