{"_id":"5dc673b58ebc3e5aee458c71","slug":"procession-of-eid-milad-un-nabi-nabi-on-sunday-dehradun-traffic-route-diverted","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः रविवार को निकलेगा ईदमिलादुन्नबी नबी का जुलूस, यातायात प्लान देखकर घर से निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः रविवार को निकलेगा ईदमिलादुन्नबी नबी का जुलूस, यातायात प्लान देखकर घर से निकलें
Sat, 09 Nov 2019 01:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:37 PM IST
सार
- जुलूस के दौरान डायवर्ट रहेगा शहर का यातायात
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
ईदमिलादुन्नबी नबी के जुलूस के दौरान रविवार को शहर का यातायात डायवर्ट रहेगा। पुलिस अधीक्षक नगर यातायात प्रकाश चंद आर्य ने रविवार को लोगों से वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
यह रहेगा जुलूस का रूट : जुलूस सब्जी मंडी से शुरू होकर सहारनपुर चौक, अग्रसेन चौक, द्रोण कट, आईजी कार्यालय, दून चौक, बुद्धा चौक, मनोज क्लीनिक होते हुए रेंजर्स ग्राउंड में संपन्न होगा।
विज्ञापन
यह रहेगा डायवर्ट प्लान
- जुलूस के निरंजनपुर सब्जी मंडी से शुरू होने पर मंडी से समस्त यातायात को कमला पैलेस की तरफ भेजा जाएगा।
- जुलूस का अगला हिस्सा सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पहले बल्लीवाला से आने वाला यातायात बल्लूपुर चौकी की तरफ जाएगा।
- जुलूस के अग्रसेन चौक पर पहुंचने से पहले सीएमआई चौक से यातायात एमकेपी चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रेसकोर्स चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहनों को त्यागी रोड़ से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
- जुलूस के द्रोण कट पर आने के बाद बुद्धा चौक से दून चौक की तरफ कोई वाहन नहीं आएगा। समस्त यातायात दर्शनलाल चौक भेजा जाएगा ।
- जुलूस के बुद्धा चौक आने पर दर्शनलाल चौक और लैंसडाउन चौक से कोई भी वाहन नहीं आएगा। कॉन्वेंट तिराहे से कोई भी वाहन मनोज क्लीनिक की ओर नहीं आएगा।