फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   problem due to lack of bridge

Dehradun News: पुलिया न होने से तीन किमी घूमकर आवाजाही के लिए ग्रामीण मजबूर

Sun, 19 Mar 2023 01:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
problem due to lack of bridge
चंद्रबनी वार्ड के अंतर्गत कैलाशपुर-अमर भारती संपर्क मार्ग पर पुलिया न होने से लोगों को तीन किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ रहा है। अमर भारती और चंद्रबनी के लोगों ने लोनिवि से तत्काल पुलिया निर्माण की मांग की है। मांग पर कार्रवाई न होने पर लोनिवि के घेराव की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पार्षद सुखबीर बुटोला ने बताया कि कैलाशपुर-अमर भारती संपर्क मार्ग का निर्माण लोनिवि निर्माण खंड द्वारा किया गया था। इस मार्ग पर एक पुलिया का निर्माण भी स्वीकृत है, जो पुलिया पहले इस मार्ग पर थी, वह क्षतिग्रस्त हो गई। एक माह पहले संबंधित ठेकेदार ने उसे तोड़ भी दिया। इससे कैलाशपुर से अमर भारती और चंद्रमणि के लोगों को तीन किलोमीटर दूर से घूम कर आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताया कि अधिकारियों को कई बार पुलिया के निर्माण की मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही पुलिया निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में ठेकेदार को निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed