हॉलीवुड की 11 मूवीज में काम कर चुका है देवभूमि का ये लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि उत्तराखंड का ये बेटा हॉलीवुड की 11 फिल्मों में अपने हुनर का लोहा मनवा चुका है।
देहरादून के प्रियांशु की एक और हॉलीवुड फिल्म एसेंस क्रीड-2016 अब 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। प्रियांशु अब तक 11 हॉलीवुड मूवी में बतौर विजुएल इफेक्ट्स डाइरेक्टर काम कर चुके हैं। दो फिल्म कुछ समय पहले ही दून में भी रिलीज हुई थी।
प्रियांशु उनियाल ने हाल ही में लंदन में एसेंस क्रीड-2016 हॉलीवुड फिल्म के लिए काम किया है। प्रियांशु ने बताया कि फिल्म जेनेटिक मेमोरिज पर आधारित हैं। दरअसल फिल्म का जो कैरेक्टर होता है उसमें कुछ विशेष तरह की ताकत होती है, जो उसको अपने पुरखों से विरासत में मिलती है। यानी उसमें जेनेटिक ही खास तरह की शक्तियां होती है।
प्रियांशु की बीवी है फ्रांस की
फिल्म में दिखाया जाता है कि इन शक्तियों का प्रयोग वह किस प्रकार से करता है। प्रियांशु के पिता आरसी उनियाल ने बताया कि बेटे की फिल्म विदेश में नहीं हमारे देश में भी रिलीज होती है।
बताया कि दुनियाभर में बेटे का काफी नाम हो गया है, इससे हमें बेहद खुशी होती है। बहू फ्रांस की है लेकिन उसमें काफी हद तक भारतीय संस्कार हैं। वह भी बेटे के काम में उसकी पूरी मदद करती है।
ये कर चुके फिल्में
लैंड आफ द लॉस्ट, रेड राइडिंग हुड, एलविन एंड चिपमंक पार्ट-2, मारमाड्यूक, एलविन एंड चिपमंक पार्ट-3, इंटू द स्टॉर्म, प्लेन, फाइन एंड रेसक्यू, नाइट एट द म्युजियम पार्ट-3, द फाइनेस्ट हावर, गूज बंपस और आने वाली फिल्म एसेसिंग क्रीड-2016