फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   priyanka gandhi son rehan name included with rajeev gandhi

प्रियंका गांधी के बेटे के नाम में जुड़ा नाना राजीव गांधी का नाम

Sun, 20 Aug 2017 10:03 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
priyanka gandhi son rehan name included with rajeev gandhi
rehan gandhi and rajeev gandhi

आजादी के बाद नेहरू-गांधी परिवार के पांचवीं पीढ़ी के बेटे रेहान वाड्रा के नाम में नाना राजीव गांधी का नाम जुड़ गया है। नाम में इस बदलाव को रेहान के राजनीतिक भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि बीते दिनों रेहान ने अपने मामा और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चलते हुए उनकी लोकसभा सीट अमेठी के गोरेगांव में अपने दो दोस्तों के साथ एक दलित के घर में रात बिताई थी।
विज्ञापन


करीब चार साल पहले रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका वाड्रा ने अपने बेटे का दाखिला द दून स्कूल, देहरादून में कराया था। उस समय नाम रेहान वाड्रा लिखवाया गया था। लंबे समय से इस बात की चर्चा थी कि रेहान का नाम परिवर्तन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के दिनों में नाम परिवर्तन हो गया है। रेहान वाड्रा का नाम अब ‘रेहान राजीव वाड्रा’ हो गया है। रेहान पहले भी लोकसभा चुनाव में कई मौकों पर अपने मामा और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रचार में मां प्रियंका वाड्रा के साथ नजर आ चुके हैं।

लोकसभा में गरजे रेहान

priyanka gandhi son rehan name included with rajeev gandhi
दल‌ित पर‌िवार के साथ रेहान

द दून स्कूल में चल रही मॉडल यूनाइटेड नेशन कांफ्रेंस के दूसरे दिन छात्रों ने अलग-अलग कमेटियों में अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान लोकसभा में रेहान राजीव वाड्रा ने भी कई मुद्दों पर जोरदार बहस की। इसके अलावा दिनभर में कई और गतिविधियां संचालित की गईं।

हालांकि पिछले कई साल से रेहान को राजनीतिक आयोजनों से दूर रखा गया है। कई साल पहले रेहान लोकसभा की विजिटर्स गैलरी में तत्कालीन कोयला मंत्री प्रकाश जायसवाल और स्मृति ईरानी की बहस सुनने पहुंचे थे।

29 अगस्त 2000 को जन्मे रेहान राजीव वाड्रा का नाम परिवर्तन होने से यह भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या आने वाले समय में गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत के वारिस रेहान बनेंगे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed