फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Private video Husband made offensive video of wife sent to brother threatened to go viral Dehradun Uttarakhand

Uttarakhand: पति बनाता था गलत ढंग से संबंध बनाने का दबाव, तंग आकर मायके पहुंची पत्नी तो मिला एक और दर्द

Thu, 01 Jun 2023 10:59 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Jun 2023 10:59 AM IST
सार

शादी के बाद से ही  पति दहेज को लेकर महिला को परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ गलत ढंग से यौन संबंध बनाने का दबाव भी डालता था।

विज्ञापन
Private video Husband made offensive video of wife sent to brother threatened to go viral Dehradun Uttarakhand
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक व्यक्ति ने पत्नी के निजी पलों का अश्लील वीडियो बना लिया। पत्नी से जब विवाद हुआ तो उसने इस वीडियो को उसके भाई को भेज दिया। इसके बाद वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। महिला ने अपने पति के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पिछले साल फरवरी में दिल्ली निवासी एक युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह दहेज को लेकर महिला को परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ गलत ढंग से यौन संबंध बनाने का दबाव भी डालता था।

विज्ञापन


परेशान होकर मायके आई पत्नी
इस बात से परेशान होकर वह अपने मायके देहरादून आ गई। यहां उसने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत की तो उसका पति इस बात से डर गया। वह दिल्ली से देहरादून आया और माफी मांग कर महिला को अपने साथ ले गया। इसके बाद कुछ दिनों तक वह अच्छे से रहा लेकिन बाद में उसकी हरकतें फिर शुरू हो गईं। गत 20 मई को आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे अपने मायके चले जाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun Weather: बारिश से बांदल और सौंग नदियों में बाढ़ जैसे हालात, मसूरी में कैंपटी फॉल का दिखा रौद्र रूप


महिला ने इस बात से तंग आकर अपने भाई को दिल्ली बुला लिया और उसके साथ देहरादून आ गई। पिछले दिनों आरोपी ने पत्नी के भाई को फोन किया और कहने लगा कि उसने पत्नी की बिना अनुमति के अश्लील वीडियो बनाया है। धमकी दी कि पत्नी को दिल्ली भेजो नहीं तो इस वीडियो को वायरल कर देगा। कुछ ही देर में आरोपी ने यह वीडियो पत्नी के भाई को भेज दिया। एसएचओ कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed