{"_id":"4d58a9d829b1382464d7e1996b4d58c5","slug":"private-school-van-operators-hiked-to-rs-400","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल वैन संचालकों ने बढ़ा दिए 400 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल वैन संचालकों ने बढ़ा दिए 400 रुपये
अंकित चौधरी
Updated Wed, 24 Jul 2013 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम निजी वैन संचालकों ने एकाएक स्कूल वैन की फीस बढ़ाकर अभिभावकों की जेब पर एक और डंक चुभो दिया है।
विज्ञापन
अचानक बढ़ी फीस की मार से को अभिभावक समझा नहीं पा रहे हैं। क्योंकि संचालकों पर सोमवार को हुई पुलिस कार्रवाई के बाद अभी तक ये अपना वाहन छुड़ाने और इसके नियमित संचालन का समाधान तक नहीं निकाल पाए हैं। इसी बीच वैन संचालन बंद रखने और प्रति वाहन बच्चों की संख्या घटने के दबाव के बहाने अभिभावकों पर यह मार डाली गई है।
राजधानी में दस हजार से ज्यादा बच्चे निजी वाहनों से स्कूल जाते और आते हैं। अब तक अभिभावक अपने बच्चे को भेजने के लिए निजी वैन का जितनी दूरी पर 800 रुपये प्रति महीना चुका रहे थे, वहां तक का चार्ज 1200 रुपये हो गया है। जबकि इससे ज्यादा दूरी की फीस 1200 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये देनी पड़ी रही है। अभिभावकों की जेब पर अचानक पड़ा यह भार उनके गले नहीं उतर रहा है। लेकिन मजबूरी है कि उन्हें इस बोझ के नीचे दबना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अभिभावकों के पास नहीं समय
दून में बड़ी संख्या में अभिभावक ऐसे हैं जिसमें पति और पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। ऐसे में वह नियमित रूप से बच्चों को स्कूल छोड़ और ला नहीं सकते है। जबकि कुछ पति नौकरी करते हैं तो उनकी पत्नी पर वाहन नहीं चलाना आने की मजबूरी सामने आती है।
विज्ञापन
संगठन ने अभी किराये में बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि वाहन का टैक्स और खर्च का बोझ बढ़ेने पर किराया बढ़ाया जाएगा। अगर अभी से वैन संचालक बढ़ा किराया ले रहे तो इसकी शिकायत संगठन से कर सकते हैं।
- सचिन गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, स्कूल वैन एसोसिएशन