फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Private lab operators will no longer be able to charge

निजी लैब 1100 में एलाइजा और 500 रुपये में करें रैपिड जांच : डॉ. जैन

Tue, 09 Jul 2024 04:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Private lab operators will no longer be able to charge
Iसीएमओ ने जिले के लैब संचालकों और पैथोलॉजिस्ट को बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

I

I
I

Iडेंगू की जांच दरों की सूचना भी चस्पा करने के निर्देशI

डेंगू की जांच के लिए निजी लैब संचालक अब मनमाना शुल्क नहीं वसूल सकेंगे। इसके लिए सोमवार को सीएमओ डॉ. संजय जैन ने जिले के पैथोलॉजी लैब संचालकों, पैथोलॉजिस्ट और ब्लड बैंक संचालकों के साथ एक बैठक की। सीएमओ ने कहा कि सभी लैब विगत वर्ष निर्धारित की गई दरों पर ही डेंगू एलाइजा और रैपिड जांच करेंगे। सभी लैब और कलेक्शन सेंटर में डेंगू जांच की दरों से संबंधित बोर्ड चस्पा करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू जांच निशुल्क है।

सीएमओ ने कहा कि सभी लैब अपने ब्लड कलेक्शन सेंटर की सूची उपलब्ध कराएं। लैब का संचालन एक से अधिक स्थानों पर हो रहा है, उनकी जानकारी भी दें। बिना पंजीकरण लैब का संचालन पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि सभी लैब पंजीकृत पैथोलॉजिस्ट व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती करें। निरीक्षण के दौरान लैब में पाई जा रही खामियों पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए जल्द दूर करने को कहा।
विज्ञापन


I
I

I
I

Iई-रक्तकोष पर डाटा अपडेट करेंI

ब्लड बैंक संचालकों और प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि सभी रक्तकोष केंद्र प्रत्येक आठ घंटे में ई-रक्त्कोष पोर्टल में डाटा अपडेट करें। केंद्र में उपलब्ध रक्त और रक्त समूह की सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित करें। प्रत्येक माह लगाए जा रहे रक्तदान शिविरों की सूचना भी विभाग को उपलब्ध कराएं। एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान ने क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में लैब संचालन संबंधी नियम बताए। जिला वरिष्ठ क्षय रोग अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा ने ई-रक्तकोष पोर्टल के संबंध में जानकारी दी। बैठक में 35 से अधिक लैब संचालकों और ब्लड बैंक संचालकों, प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed