फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Private buses will also run on 13 routes in Uttarakhand High Court gives a jolt to the employee union

Uttarakhand: रोडवेज के 13 समर्पित मार्गों पर अब निजी बसें भी चलेंगी, हाईकोर्ट से कर्मचारी यूनियन को लगा झटका

Wed, 28 Aug 2024 11:25 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Aug 2024 11:25 AM IST
सार

रोडवेज के 13 समर्पित मार्गों पर निजी बसें चलाने की अनुमति के हाईकोर्ट के फैसले से  कर्मचारी यूनियन को झटका लगा है।

विज्ञापन
Private buses will also run on 13 routes in Uttarakhand High Court gives a jolt to the employee union
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड में रोडवेज के 13 समर्पित मार्गों पर अब निजी यातायात वाहन भी चल सकेंगे। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। अब परिवहन विभाग इन मार्गों पर निजी सवारी वाहनों को परमिट जारी करेगा।

विज्ञापन

दरअसल, परिवहन विभाग ने इन मार्गों पर रोडवेज बसों के कम या नगण्य फेरे देखते हुए यात्रियों की सुविधा को आधार बनाकर निजी यातायात वाहनों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया था। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने इस पर यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि इससे परिवहन निगम की कमाई घट जाएगी। हालांकि बाद में शासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी थी।

विज्ञापन


मार्च में यूनियन इसके विरोध में हाईकोर्ट चली गई। हाईकोर्ट ने अधिसूचना पर स्टे लगा दिया था। अब हाईकोर्ट ने याचिका को ये कहते हुए खारिज कर दिया है कि परिवहन विभाग पहले ही आपत्ति का निराकरण कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर अब निजी बसें भी चलेंगी

मार्ग का नाम- अधिसूचित फेरे

हल्द्वानी-रानीखेत मार्ग - 79 फेरे

रानीबाग-भीमताल-नौकुचियाताल मार्ग - बिना प्रतिबंध अनुमति

हल्द्वानी-सितारगंज-खटीमा-टनकपुर मार्ग - दो फेरे

टनकपुर-पिथौरागढ़-धारचूला मार्ग - बिना प्रतिबंध अनुमति

मुरादाबाद-रामपुर-किच्छा-हल्द्वानी मार्ग - जिला मुख्यालय तक सीधी सेवा व सिडकुल रुद्रपुर के चारों ओर सेवा

रानीखेत-अल्मोड़ा मार्ग - बिना प्रतिबंध अनुमति

हरिद्वार-ऋषिकेश-लक्ष्मणझूला मार्ग - 15 फेरे

देहरादून-मसूरी मार्ग - 15 फेरे

देहरादून-ऋषिकेश-नरेंद्रनगर मार्ग - 15 फेरे

सहारनपुर-भगवानपुर-चुड़ियाला मार्ग - उत्तराखंड में पड़ने वाले पूरे मार्ग पर 30 फेरे

हरिद्वार-लक्सर मार्ग - 30 फेरे

झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग - 20 फेरे

मंगलौर-लखनौता मार्ग - 20 फेरे

परिवहन निगम की कमाई घटने का डर
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वे हाईकोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं। लेकिन इससे परिवहन निगम का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। कहा कि हम निर्णय पर पुनर्विचार का निवेदन करेंगे। मुख्यमंत्री से भी अनुरोध करेंगे।

ये भी पढ़ें...उत्तरकाशी:  ITBP जवानों के लिए मुश्किल, संग्राली मार्ग क्षतिग्रस्त, जौनसार बावर की लाइफ लाइन भी 16 घंटे से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed