{"_id":"590b0b064f1c1b151f441186","slug":"pritam-singh-new-uttarakhand-congress-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: किशोर पर फूटा हार का ठीकरा, प्रीतम बने नए कांग्रेस अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: किशोर पर फूटा हार का ठीकरा, प्रीतम बने नए कांग्रेस अध्यक्ष
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 04 May 2017 04:57 PM IST
विज्ञापन
प्रीतम सिंह
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर उपाध्याय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अब चकराता विधायक प्रीतम सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस की हार का ठीकरा किशोर उपाध्याय के ऊपर फूटा है।
नेता प्रतिपक्ष की दौड़ भी प्रीतम सिंह का नाम आगे था। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रीतम सिंह ने चकराता विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी मधु चौहान को हराया था।
विज्ञापन
प्रीतम राज्य बनने के बाद से लगातार चकराता सीट से कांग्रेस को जीत दिलाते हुए आ रहे हैं। जिसका इनाम उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर दिया गया है।
वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सहसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। जहां उन्हें भाजपा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन