फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prisoners on strike in Dehradun jail

कोर्ट ले जाते समय बीच सड़क पर कैदियों का हंगामा, जेल में बंद किया तो हड़ताल पर बैठे

Thu, 20 Jul 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Jul 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
 prisoners on strike in Dehradun jail

अक्सर सुर्खियों में रहने वाली देहरादून की जिला जेल के कैदियों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। कैदियों ने कोर्ट पेशी में लाए जाने के दौरान जेल प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

विज्ञापन


जेल में करीब 40 कैदी भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। हड़ताल तुड़वाने के लिए जेल प्रशासन ने कैदियों के साथ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सुद्धोवाला जेल में पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के कई शातिर अपराधी बंद हैं।
विज्ञापन


सुनील राठी के जेल से गैंग ऑपरेट कर विवादित जमीनों की खरीद फरोख्त करने और रंगदारी वसूली का पिछले सप्ताह ही खुलासा हुआ है। इसके बाद से जेल प्रशासन ने सुनील राठी व अन्य कुख्यात अपराधियों की निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मुलाकातियों को परेशानी हो रही है। कई मुलाकाती कैदियों से नहीं मिल पा रहे हैं। कैंदियों से मुलाकात की जगह पर सलाखों के आगे जाली भी लगा दी गई है ताकि कोई भी कैदियों तक कोई सामान न पहुंचा सके। 

खुंखार कैद‌ियों को म‌िलता है वीआईपी ट्रीटमेंट

 prisoners on strike in Dehradun jail

बृहस्पतिवार को जेल की सुरक्षा गाड़ी में कैदियों को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा था। कैदियों ने घंटाघर के पास पहुंचते ही गाड़ी की खिड़कियां भड़भड़ाते हुए जेल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए।

इससे घंटाघर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कैदियों ने आरोप लगाया कि जेल में खूंखार अपराधियों से उनके परिचितों की वीआईपी मुलाकात करवाई जाती है।

सामान्य कैदियों के परिजनों को तक मिलने नहीं दिया जा रहा है। कैदियों की नारेबाजी से जेल प्रशासन में खलबली मच गई। सूत्रों के मुताबिक जेल में करीब 40 कैदी भूख हड़ताल पर हैं।

जेल प्रशासन के समझाने पर 30 कैदियों ने भूख हड़ताल खत्म करने का आश्वासन दिया है। जबकि दस कैदी नहीं मान रहे हैं। जेल प्रशासन ने सभी 40 कैदियों को तनहाई बैरेक में रखा है। 

जेल में बंद सुनील राठी और दूसरे खूंखार अपराधियों की निगरानी बढ़ाई गई है। कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे चार बंदियों के शोरगुल की बात सामने आई है। जेल में भूख हड़ताल पर बैठे सभी कैदी खूंखार हैं। वो दूसरे कैदियों को भी भड़का रहे हैं। भेदभाव का आरोप बेबुनियाद है।
- महेंद्र सिंह ग्वाल, जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed