फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prisoners-dance-Jail-Day

Dehradun News: जेल दिवस पर बैंड की धुन पर थिरके कैदी

Sat, 25 Mar 2023 01:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Prisoners-dance-Jail-Day
जेल दिवस पर सुद्धोवाला जेल में बंदी बैंड की धुन पर जमकर थिरके। महिला और पुरुष बंदियों ने गढ़वाली व कुमाउनी गीत भी गाए। दो दिवसीय कार्यक्रम में इन बंदियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। इस दौरान विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में जेल की बेकरी में बना केक भी काटा गया।
विज्ञापन




जेलर पवन कोठारी ने बताया कि जेल में बंदियों के उत्साहवर्द्धन के लिए हर साल जेल दिवस का आयोजन किया जाता है। इस बार 22 व 23 मार्च को जेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन इस कार्यक्रम में 11 प्रशिक्षु आईएएस भी शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा बैंड की प्रस्तुति भी दी गई। इस दौरान कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, लूडो और वॉलीबाॅल प्रतियोगिताएं हुईं। कैरम एकल में अदनान प्रथम और आशीष द्वितीय स्थान पर रहे। युगल में अदनान व आशीष की जोड़ी प्रथम और आशिफ व फिरोज की जोड़ी ने द्वितीय स्थान कब्जाया। शतरंज में पहला स्थान बृजमोहन के नाम रहा, जबकि दूसरे स्थान पर शूरवीर रहे। बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता में रोबिन प्रथम और मोहन सिंह दानू द्वितीय स्थान पर रहे। युगल में रोबिन व मोहन सिंह दानू की जोड़ी ने प्रथम और संजीव शर्मा व भगत सिंह की जोड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लूडो एकल प्रतियोगिता में शिव चंद्र प्रथम, मेहताब द्वितीय, युगल में शौकिन व मेहताब प्रथम और शिवचरण व कृष्णा यादव द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed