{"_id":"5cf26ca5bdec22070871522d","slug":"prisoner-run-away-during-admitted-in-hospital-at-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़कीः अस्पताल से फरार बंदी नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच के दायरे में सुक्षाकर्मियों की भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़कीः अस्पताल से फरार बंदी नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे, जांच के दायरे में सुक्षाकर्मियों की भूमिका
Sat, 01 Jun 2019 05:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 01 Jun 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
कैदी के फरार होने के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
अस्पताल में इलाज के दौरान हथकड़ी खोलकर फरार हुए बंदी का अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए छापामारी कर रही है। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। सुक्षाकर्मियों की भूमिका की जांच भी की जा रह है। कलियर थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी कादर पुत्र हैदर अली को कलियर पुलिस ने 24 मई को अवैध रूप से चाकू रखने में गिरफ्तार किया था। 27 मई को कादर ने जेल प्रशासन से सीने में दर्द होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा था। शुक्रवार करीब ढाई बजे आरोपी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट और इंस्पेक्टर गंगनहर कोतवाली राजेश साह ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी भागते हुए नजर आया। सुरक्षा में तैनात कालूराम व यशपाल की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने कादर की तलाश में रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन और कलियर क्षेत्र में तलाश की जा रही है। लेकिन, सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में लगे कर्मचारी उपनल के जरिए भर्ती हुए थे। इनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। साथ ही जेल प्रशासन से इस संबंध में वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन