{"_id":"58ee85014f1c1b874acf8115","slug":"prisoner-died-in-sitarganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल से बेटी की हत्या में उम्रकैद काट रहे कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल से बेटी की हत्या में उम्रकैद काट रहे कैदी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सितारगंज
Updated Thu, 13 Apr 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी की हत्या के मामले में संपूर्णानंद केंद्रीय कारागार में उम्रकैद की सजा काट रहे अल्मोड़ा के कैदी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। बुधवार को हालत बिगड़ने पर हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जेलर जयंत पांगती ने बताया कि अल्मोड़ा के चौखुटिया निवासी 70 वर्षीय नारायण सिंह ने 2009 में बेटी की हत्या कर दी थी। नौ जुलाई 2010 को अल्मोड़ा जिला एवं सत्र न्यायालय ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वह देहरादून की जिला कारागार में सजा काट रहा था। 11 सितंबर 2016 को उसे यहां की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
उसी समय से नारायण पैरालाइसिस रोग से बीमार चल रहा था। उसे टीवी भी हो गया था। 30 मार्च को हालत बिगडने पर उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुधार न होने आठ अप्रैल को एम्स रेफर कर दिया। एम्स में डाक्टरों ने इलाज करने के बाद दवाई देकर उसे वापस जेल ले जाने को कहा। दस अप्रैल को एम्स से यहां लाया गया था।
विज्ञापन