{"_id":"5d39b5488ebc3e6cf60c811a","slug":"prisoner-abscond-from-police-custody-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: सीने में दर्द बताकर खुलवाई हवालात, फिर पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुड़की: सीने में दर्द बताकर खुलवाई हवालात, फिर पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी
Fri, 26 Jul 2019 08:48 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Jul 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया मुलजिम ने सीने में दर्द का बहाना बनाकर हवालात खुलवाई और कोतवाली में पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस कस्टडी से आरोपी के फरार होने से पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आननफानन में मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम बनाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव तेलीवाला निवासी रईस पुत्र नसीम को पुलिस ने पाड़ली गुर्जर के पास बुधवार की रात चाकू के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने रईस के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया था। साथ ही उसे हवालात में बंद कर दिया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रईस ने कोतवाली में एक पुलिसकर्मी से सीने में तेज दर्ज होने की बात कही। इस पर पुलिसकर्मी ने उसे हवालात का दरवाजा खोलकर बाहर बैठा दिया। इस बीच आरोपी चकमा देकर कोतवाली से फरार हो गया। आरोपी को फरार होता देख पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले की जानकारी कोतवाली प्रभारी राजेश साह को दी।
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश, लेकिन वह घर नहीं मिला। इस पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम बनाई। पुलिस की तीनों टीम आरोपी की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फरारी के बाद पिता को किया फोन
आरोपी ने कोतवाली से फरारी होने के बाद किसी के मोबाइल से अपने पिता को कॉल की। पिता ने उसके घर आने की बाबत जानकारी ली तो उसने फोन काट दिया। पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो उसके पिता ने कॉल करने की जानकारी दी। पुलिस अब आरोपी की तलाश के लिए उसके संपर्क में रहने वाले से जानकारी ले रही है। साथ ही उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।
अस्पताल से भी फरार हुआ था एक आरोपी
गंगनहर कोतवाली से मुलजिम के फरार होने से पूर्व कुछ दिन पहले सिविल अस्पताल से एक आरोपी भी फरार हुआ था। उसने भी जेल में बंद रहते हुए अपने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां आरोपी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को कुछ समय बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।