{"_id":"68ae04342b928dce3d0839c6","slug":"principals-final-warning-to-doctors-of-cancer-department-dehradun-news-c-5-1-drn1031-773606-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कैंसर विभाग के चिकित्सकों को प्राचार्य की अंतिम चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कैंसर विभाग के चिकित्सकों को प्राचार्य की अंतिम चेतावनी
विज्ञापन
Iचिकित्सकों के बीच विवाद का मामला : अगर इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो होगी कड़ी कार्रवाई
I
I
I
Iदून अस्पताल के कैंसर विभाग के चिकित्सकों को उनके आपसी विवाद पर अंतिम चेतावनी दी गई है। इसकी पुनरावृत्ति हुई तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल कैंसर विभाग के एचओडी और असिस्टेंट प्रोफेसर के बीच विवाद की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले एचओडी पर असिस्टेंट प्रोफेसर पर थप्पड़ मारने के आरोप लगे थे। उस दौरान प्रबंधन ने कार्रवाई कर एचओडी से सभी विशेषाधिकारी छीन लिए थे। साथ ही यूनिट भी बांट दी थी। इसके बाद फिर से उनके बीच ऑनलाइन छुट्टी पर विवाद हो गया। आरोप है कि असिस्टेंट प्रोफेसर छुट्टी लेने से पूर्व उन्हें सूचना नहीं देते हैं। इस बात पर उनके बीच फिर से विवाद हो गया। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना को गंभीरता से लिया और इसे निंदनीय बताया। दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने दोनों को अंतिम चेतावनी जारी की है। प्राचार्य ने बताया कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति होने चिकित्सकों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इससे मरीजों की तो परेशानी बढ़ ही रही है, साथ ही अस्पताल की छवि भी धूमिल हो रही है।I