फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   principal wrote Fathers character on child Transfer Certificate

बच्चे की TC पर प्रिंसिपल ने लिखी पिता के चरित्र की ऐसी बात, मच गया हंगामा

Thu, 27 Jul 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 27 Jul 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
principal wrote Fathers character on child Transfer Certificate

बच्चे के स्थानांतरण प्रमाण पत्र पर स्कूल प्रशासन ने प‌िता के ल‌िए एक ऐसी बात ल‌िख दी ज‌िसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। मामला इतना बढ़ गया क‌ि प‌िता थाने तक पहुंच गए। 

विज्ञापन


दरअसल, एक स्कूल में बच्चे की टीसी पर पिता का चरित्र लिखने का मामला सामने आया है। टीसी पर लिखा गया है कि पिता का चरित्र ठीक नहीं है। पीड़ित पिता ने एसपी देहात से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


आरोप यह भी स्कूल प्रबंधन ने टीसी के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। एसपी देहात ने अरुण कुमार को मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है। वहीं स्कूल प्रबंधक पिता पर अभद्रता करने का आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अरुण कुमार निवासी साउथ सिविल लाइन एसपी देहात मणिकांत मिश्रा से मिलने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा। अरुण कुमार का कहना था कि उसका बेटा प्रशांत प्रधान आरटीओ ऑफिस के पास स्थित चिल्ड्रन एकेडमी में पढ़ता था, लेकिन वह स्कूल प्रबंधन द्वारा दी जा रही सेवा से खुश नहीं था जिसके चलते उसने रुड़की के ही किसी अन्य स्कूल में प्रवेश कराने का फैसला लिया। 

अवैध वसूली कर रहा स्कूल प्रशासन

principal wrote Fathers character on child Transfer Certificate

जिसके चलते उसने स्कूल में टीसी काटने के लिए पत्र दिया था। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने प्रशांत प्रधान की टीसी पर पिता अरुण कुमार का चरित्र लिख दिया। जबकि स्कूल प्रबंधन टीसी पर पिता का चरित्र नहीं लिख सकता है।

अरुण का कहना था कि उसका चरित्र लिखने का अधिकार डीएम व एसएसपी को है। आरोप यह भी था कि स्कूल प्रबंधन जमकर अवैध वसूली कर रहा है। जिसके चलते टीसी काटने के नाम पर पांच सौ रुपये वसूले गए है।

​अरुण कुमार ने एसपी देहात से मामले को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी देहात ने अरुण को आश्वासन दिया है कि टीसी पर चरित्र लिखने के आरोप की जांच करा ली जाएगी, जिसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

अरुण कुमार ने टीसी कटवाने को लेकर अभद्रता करते हुए स्कूल में धरना आदि की धमकी दी थी। जिसके चलते टीसी पर पिता का चरित्र लिखा गया है। मामले की एक-एक कॉपी स्कूलों के साथ-साथ डीएम व एसएसपी को भी की गई है।
-चिल्ड्रन एकेडमी के कोर्डिनेटर प्रतीश चर्तुवेदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed