{"_id":"5813800e4f1c1ba55abc193f","slug":"principal-promotion-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिसिंपल के 300 से अधिक पदों पर प्रमोशन का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिसिंपल के 300 से अधिक पदों पर प्रमोशन का रास्ता साफ
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राजकीय हाईस्कूलों और इंटर कॉलेजों में तीन सौ से अधिक पदों पर प्रभारी प्रिंसिपलों के तदर्थ प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इनके प्रमोशन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में प्रिंसिपलों की कमी को देखते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राजकीय इंटर कॉलेजों में इनके रिक्त पदों पर तदर्थ प्रमोशन के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद शासन ने हाल ही में शिक्षा निदेशालय से इसका प्रस्ताव मांगा था। शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा आरके कुंवर के मुताबिक तदर्थ प्रमोशन के लिए प्रिंसिपलों की वार्षिक गोपनीय आख्या जांचने के बाद शुक्रवार को शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
पहले चरण में करीब तीन सौ से अधिक प्रिंसिपलों का प्रस्ताव भेजा गया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन में प्रस्ताव भेजे जाने के बाद शासन अब इस पर अधिसूचना जारी करेगा। बता दें कि प्रदेश में प्रिंसिपलों के लगभग सात सौ से अधिक पद खाली हैं। स्कूलों में इतनी बड़ी संख्या में पद खाली होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन