फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prime Minister Narendra Modi will visit Mussoorie on August 29

29 अगस्त को मसूरी आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वजह बेहद खास

Fri, 28 Jul 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 28 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi will visit Mussoorie on August 29

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अगस्त को उत्तराखंड आने वाले हैं। इसकी वजह भी खास है। वे 92वें आईएएस ट्रेनिंग फाउंडेशन कोर्स का उद्घाटन करने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी आएंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने अकादमी में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से पोलो ग्राउंड मसूरी पहुंचेंगे।
विज्ञापन


अकादमी पहुंचने पर प्रधानमंत्री के साथ आईएएस ट्रेनिंग ऑफिसर्स के साथ कालिंदी लॉन में ग्रुप फोटोग्राफी होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री अकादमी का भ्रमण करेंगे। फिर संपूर्णानंद में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मसूरी पहुंचने पर हैलीपैड, सेफ हाउस, कारकेड प्लान, रुट प्लान, शहर की सफाई आदि व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए मोनेस्ट्री एस्टेट में बनने वाले हॉस्टल के शिलान्यास को लेकर सभी औपचारिकताएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अकादमी की निदेशक, सचिव शहरी विकास के अलावा देहरादून के डीएम और एसएसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed