{"_id":"94107e101e146c3c541cfb5e8684eee7","slug":"prime-minister-modi-is-incarnate-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, मोदी को किसने कहा अवतार पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, मोदी को किसने कहा अवतार पुरुष
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा(ऊधमसिंहनगर)
Updated Mon, 17 Nov 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
नमो सेना इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक का यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी पहली मुलाकात आठ मई, 2014 में हुई। तब वह लोकसभा के चुनाव प्रचार में वाराणसी आए थे। जब मोदी उनसे मिले तो वे देखते रह गए। जब मोदी ने गले लगाया तो ऐसा लगा कि किसी अवतारी पुरुष से मिल रहा हूं।
सेना का अध्यक्ष बनाया गया
लोनिवि में पत्रकार वार्ता के दौरान पाठक ने बताया कि उन्होंने प्रदेश में नमो सेना इंडिया का गठन किया है। बल्देव भट्ट को सेना का अध्यक्ष बनाया गया है।
संगठन में ऐसे लोगों को लिया जा रहा है जो लोग देश के लिए ईमानदारी से काम कर रहे हैं। उनको आगे लाने का काम नमो सेना करेगी। उनके महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव प्रचार में जाने पर लोग उन्हें देखते रहे और खासी भीड़ जुटने लगी थी। पाठक ने बताया कि वह इससे पहले सहारनपुर से मानवतावादी दल से 1999 निर्दलीय एमपी और 2012 में विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन