फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   primary teacher protest

सोमवार से खुलेंगे स्कूल, लेकिन नहीं मिलेंगे गुरूजी

Mon, 22 Aug 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Aug 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
primary teacher protest
protest

उत्तराखंड में सोमवार को स्कूल खुलेंगे लेकिन सैकड़ों स्कूलों में छात्रों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं मिलेंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ आज से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश के तेरह ब्लॉकों के बीईओ कार्यालय में शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहकर धरना प्रदर्शन करेंगे। राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक बांह पर काली पट्टी बांधकर स्कूल जाएंगे। वही उत्तरांचल माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की ओर से सचिवालय कूच किया जाएगा।
विज्ञापन

        
प्रदेश के दो बड़े शिक्षक संगठनों प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। प्राथमिक शिक्षक संघ 22 अगस्त से 14 सितंबर तक प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन एवं रैली कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौहान ने कहा कि आज दून के रायपुर, उत्तरकाशी के डूंडा, टिहरी के कीर्तिनगर, रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ, चमोली के देवाल, पौडी के द्वारीखाल, हरिद्वार के भगवानपुर, चंपावत के बाराकोट, अल्मोड़ा के हवालबाग, बागेश्वर के कपकोट और पिथौरागढ़ के विण ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक अवकाश पर रहकर अपने बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

स्कूल खुलेंगे लेकिन इन ब्लॉकों के अधिकतर शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रहकर धरना प्रदर्शन करेंगे। वही उत्तरांचल माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने आज सचिवालय कूच का एलान किया है। संगठन के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार गर्ग ने कहा कि संगठन को अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों और प्रिंसिपलों का भी समर्थन मिला है। इन स्कूलों के शिक्षक और प्रिंसिपल सामूहिक अवकाश पर रहकर सचिवालय कूच करेंगे।   


जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का आंदोलन कार्यक्रम  
शिक्षक संघ की रविवार को हुई बैठक में आंदोलन का कार्यक्रम तैयार किया गया। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस का बहिष्कार कर समस्त स्कूलों में तालाबंदी करेंगे और उप शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन। 16 सितंबर को प्रदेश के समस्त स्कूलों को बंद कर रैली निकालेंगे। 22 सितंबर को प्रदेश के स्कूलों में तालाबंदी कर शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन एवं 23 सितंबर को परेड ग्राउंड देहरादून से मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे।

लगातार वार्ताएं हुई और कोरे आश्वासन मिले, अब तक एक भी मांग पर अमल नहीं हुआ। बाध्य होकर हमें यह कदम उठाना पड़ रहा है।
-राम सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ 

सरकार के साथ मई 2014 से कई बार वार्ता हो चुकी है, समझौता होता है, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जाता। 14 सूत्री मांगे आज भी अधूरी हैं।
-दिग्विजय चौहान, प्रदेश महामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ 

अधिकारी समझौता करते हैं, लेकिन उन मांगों पर अमल नहीं करते, 20 सूत्री मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। जीओ जारी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
-सुभाष चौहान, प्रदेश अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ 

अशासकीय स्कूलों के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। संशोधित ग्रेड पे का जीओ जारी न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
-संजय कुमार गर्ग, प्रदेश महामंत्री उत्तरांचल माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed