{"_id":"67da7725a076d3f5da0c1e52","slug":"priests-to-be-trained-in-marriage-rituals-starting-from-jageshwar-dham-wedding-destination-triyuginarayan-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पुरोहितों को विवाह संस्कार का प्रशिक्षण, ताकि मंत्रों की शक्ति से मजबूत हो वर-वधू का गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पुरोहितों को विवाह संस्कार का प्रशिक्षण, ताकि मंत्रों की शक्ति से मजबूत हो वर-वधू का गठबंधन
Wed, 19 Mar 2025 01:23 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:23 PM IST
सार
विवाह संस्कार और उनमें बोले जाने वाले मंत्रों का खास महत्व है। संस्कृत में होने वाला मंत्रोच्चार सही होगा, तभी वह फलीभूत होगा। वर-वधू के गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए शुद्ध मंत्रों की शक्ति का होना जरूरी है। इसके लिए पुरोहित की संस्कृत भाषा में पारंगता के साथ सोलह संस्कारों में विवाह संस्कार की गहरी समझ होनी चाहिए।
विज्ञापन
विवाह (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य की दूसरी राजभाषा संस्कृत के प्रचार-प्रसार के साथ संस्कृत शिक्षा विभाग अब उन धार्मिक स्थलों पर पुरोहितों को विवाह संस्कार का प्रशिक्षण दे रहा है जो वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में खासे लोकप्रिय हो गए हैं। इसकी शुरुआत जागेश्वर धाम से कर दी गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा अकादमी के सचिव डॉ.वाजश्रवा आर्य कहते हैं, विवाह संस्कार और उनमें बोले जाने वाले मंत्रों का खास महत्व है। संस्कृत में होने वाला मंत्रोच्चार सही होगा, तभी वह फलीभूत होगा। वर-वधू के गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए शुद्ध मंत्रों की शक्ति का होना जरूरी है। इसके लिए पुरोहित की संस्कृत भाषा में पारंगता के साथ सोलह संस्कारों में विवाह संस्कार की गहरी समझ होनी चाहिए।
विज्ञापन
अकादमी की ओर से पहली बार पुरोहितों की ट्रेनिंग का एक कार्यक्रम बनाया गया है। इसकी शुरुआत जागेश्वर धाम से की गई है। वहां दो दिवसीय कार्यशाल में 100 से अधिक पुरोहितों को विवाह संस्कार का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: काम की खबर... बैंक के जरूरी काम निपटा लीजिए, अब दो दिन रहेगी बैंककर्मियों की देशव्यापी हड़ताल
त्रियुगीनारायण में भी बुधवार को एक दिवसीय संवाद कार्यशाला रखी गई है। इन प्रशिक्षण कार्यशालाओं में पुरोहित समाज के अलावा आसपास के जिज्ञासु लोगों को विवाह संस्कार की शास्त्रीय प्रक्रियाएं, उसमें भी सप्तपदी समारोह, बोले जाने वाले मंत्र और उनका गृहस्थ जीवन में वैज्ञानिक महत्व समझाया और बताया जा रहा है।