फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Cyber thugs contacted girl and cheated 3.19 lakh rupees

Dehradun: साइबर ठग ने खुद को लंदन का बताकर युवती किया संपर्क, शादी का झांसा देकर ठगे 3.19 लाख

Thu, 20 Apr 2023 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 20 Apr 2023 07:08 PM IST
सार

युवती ने शादी के लिए एक वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई थी। इसे देखकर अमित शाह नाम के व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। कुछ दिनों बाद दोनों में बातचीत होने लगी।

विज्ञापन
Dehradun: Cyber thugs contacted girl and cheated 3.19 lakh rupees
रुपये ठगे - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

साइबर ठग ने खुद को लंदन का निवासी बताकर युवती से संपर्क किया। इसके बाद भारत आकर शादी करने का झांसा दिया। कुछ दिन बाद फोन किया कि वह लंदन एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। अधिकारियों को रिश्वत देने के नाम पर उसने 3.19 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। मामले में डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


युवती के अनुसार, उसने शादी के लिए एक वेबसाइट पर प्रोफाइल बनाई थी। इसे देखकर अमित शाह नाम के व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। कुछ दिनों बाद दोनों में बातचीत होने लगी। उसने खुद को लंदन का निवासी बताया। झांसा दिया कि वह शादी करने के लिए भारत आ रहा है।
विज्ञापन


गत 17 मार्च को युवती उससे दिल्ली में मिलने गई। इस बीच युवती के पास शाह का फोन आया कि वह एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। अधिकारी उसे छोड़ने के लिए 98 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। शाह ने कहा कि वह उसे पैसे दे दे, बाद में लौटा देगा। इसके बाद उसने और धन की मांग की। कुछ दिनों के भीतर ही 3.19 लाख रुपये अपने खातों में जमा करा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed