{"_id":"67e06bc21c378a52600417ef","slug":"pressure-put-on-smack-smuggling-dehradun-news-c-5-1-drn1013-647662-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मकान का किराया नहीं दिया तो स्मैक तस्करी का डाला दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मकान का किराया नहीं दिया तो स्मैक तस्करी का डाला दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान का किराया न देने पर मकान मालिक और उसके साथियों ने किरायेदार को स्मैक तस्करी के लिए मजबूर किया। तस्करी नहीं हुई तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पीड़ित के पैर की हड्डी भी टूट गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले में अधोईवाला के रहने वाले अमर साहनी ने रायपुर पुलिस को शिकायत की है। साहनी का कहना है कि वह चूना भट्टा में भारती के मकान में किराये पर रहता है। इस मकान का किराया वह 2500 रुपये प्रतिमाह देता है, लेकिन बीते एक माह से वह किराया नहीं दे पा रहा था। इसके कारण उसकी मकान मालिक भारती व उसके साथी परेशान कर रहे थे। आरोप है कि गत 18 मार्च को भारती अपने साथ मुकेश, महेश और उसकी पत्नी विभा को लेकर आई। इन्होंने अमर साहनी को फोन और कुछ पैसे दिए। साहनी से कहा गया कि उसे पेट्रोल पंप के पास जाना है। वहां पर एक व्यक्ति उसे स्मैक देगा। स्मैक लेकर वह उन्हें वापस दे देगा।
अमर साहनी पेट्रोल पंप के पास गया, लेकिन वहां कोई आदमी नहीं आया। इसके बाद भारती और उसके साथी उसे गली के आखिर में लेकर गए और उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में अमर साहनी बेहोश हो गया। आरोप यह भी है कि अगले दिन ये सब उसके कमरे पर आए और उसके साथ फिर मारपीट की। इस दौरान अमर के पैर की हड्डी भी टूट गई। इसका अमर ने कोरोनेशन अस्पताल में इलाज भी कराया। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।