फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pressure on bjp due to pm modi international yoga day 2018 program

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर PM मोदी का योग बना भाजपा का ‘कपाल भाति’

Sat, 02 Jun 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Jun 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
pressure on bjp due to pm modi international yoga day 2018 program
- फोटो : file photo

भाजपा नेतृत्व ने तय किया है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में जब योग करें तो इसमें 60 हजार लोग शामिल हों। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश भाजपा संगठन को अभी से ‘कपाल भाति’ करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


पार्टी पर लक्ष्य के हिसाब से भीड़ जुटाने का दबाव है, इसलिए संगठन स्तर पर प्रयास शुरू हो गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक योग दिवस की तैयारी को लेकर बैठक बुलाई है, जिसमें संगठन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होना है। दिल्ली, चंडीगढ़ और लखनऊ के बाद अब देहरादून को इस आयोजन के लिए चुना गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आयोजन में योग करते दिखाई देंगे। मोदी के इस कार्यक्रम का सबसे ज्यादा दबाव प्रदेश संगठन पर माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिस दिन से योग दिवस पर मोदी के आने की चर्चा शुरू हुई है, भाजपा संगठन में इसकी तैयारी को लेकर हलचल शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन पर खासी तादाद में भीड़ जुटाने का दबाव 

pressure on bjp due to pm modi international yoga day 2018 program

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होने की वजह से संगठन पर इसमें खासी तादाद में भीड़ जुटाने का दबाव बना है। सूत्रों की मानें तो योग दिवस पर 60 हजार योग साधकों की मौजूदगी का लक्ष्य तय किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने की जिम्मेदारी प्रदेश संगठन को भी सौंपी गई है। पीएम के कार्यक्रम को भव्य बनाने के साथ ही पार्टी को प्रदेश भर में सांगठनिक स्तर पर योग दिवस आयोजित करने हैं। इस लिहाज से संगठन के सामने दोहरी चुनौती है।

प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया जाएगा। संगठन के स्तर पर भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया होगी और इसके लिए संगठन स्वयंसेवी संस्थाओं और संगठनों का भी सहयोग लेगा। जल्द ही कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक बैठक होगी, जिसमें ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भागदारी सुनिश्चित करने को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

क्या चुनावी रैली की तर्ज पर जुटेगी भीड़
चुनाव रैली में किस तरह से भीड़ जुटाई जाती है, ये आम जनमानस से छुपा नहीं है। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में 60 हजार की भीड़ जुटाने के लिए क्या वही फार्मूला अपनाया जाएगा जो चुनावी रैलियों में भीड़ जुटाने के लिए अपनाया जाता है। भाजपा के सभी सांसद और विधायक अपने अपने चुनाव क्षेत्रों में योग करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि इस संबंध में सांसदों और विधायकों को अवगत करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed