फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Presidents will be elected in two municipalities today

Dehradun News: दो नगर पालिका और एक नगर पंचायत में आज चुने जाएंगे अध्यक्ष

Thu, 23 Jan 2025 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Presidents will be elected in two municipalities today

विज्ञापन
पछवादून की तीनों नगर निकायों में आज बृहस्पतिवार को 49,792 मतदाता अपना प्रत्याशी चुनेंगे। नगर पालिका विकासनगर, हरबर्टपुर और नगर पंचायत सेलाकुई के 51 वार्डों में पोलिंग पार्टिया पहुंच गई है।

नगर पालिका विकासनगर में 21,313, हरबर्टपुर में 12,702 और सेलाकुई में 15,777 मतदाता हैं। विकासनगर में 10,922 पुरुष और 10,391 महिला मतदाता है। जबकि, हरबर्टपुर में 6448 पुरुष और 6254 महिला मतदाता। सेलाकुई में 8131 पुरुष, 7635 महिला और छह थर्ड जेंडर मतदाता हैं। बुधवार को आसाराम वैदिक इंटर कॉलेज में पोलिंग पार्टियों ने मत पेटियों और पोलिंग किट की जांच की। पोलिंग पार्टियों को पूर्व में प्रशिक्षण दिया गया था, लेकिन शंकाओं को दूर करने के लिए प्रशिक्षकों को बुलाया गया था। दोपहर करीब 2.30 बजे भोजन के बाद पोलिंग पार्टियों को मतगणना स्थलों की ओर रवाना किया गया। शाम तक विकासनगर में 22, हरबर्टपुर में 14 और सेलाकुई में 15 पोलिंग पार्टिंयां बूथ पर पहुंच गईं। विकासनगर में आठ, हरबर्टपुर और सेलाकुई में चार-चार पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है
विज्ञापन






दिव्यांग और पिंक बूथ नहीं



विकासनगर में दिव्यांग और पिंक बूथ नहीं बनाए गए हैं। रिटर्निंग अफसर विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि तीनों निकायों के मतदान स्थलों पर दिव्यांग और पिंक बूथ की व्यवस्था नहीं की गई। लेकिन, दिव्यांग मतदाताओं के आवागमन की सुविधा के लिए रैंप तैयार कर दिए गए हैं। बताया कि महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए हर पोलिंग पार्टी में द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में महिलाकर्मी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed