फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Presidential Election 2017

राष्ट्रपति चुनाव संपन्न: उत्तराखंड के विधायकों संग बिहार के विधायक ने भी डाला वोट

Mon, 17 Jul 2017 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 17 Jul 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
Presidential Election 2017
president voting - फोटो : rajeev gupta/ amarujala

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सोमवार को देहरादून में सुबह दस बजे से मतदान का सिलसिला शुरू हो गया था। सतपाल महाराज ने सबसे पहले विधानसभा भवन में मतदान किया। दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी मतदान किया।

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में रामना‌थ कोविंद की जीत तय है। बिहार के आरजेडी विधायक विरेंद्र कुमार सिन्हा ने भी देहरादून स्थित विधानसभा भवन में मतदान किया।
विज्ञापन


निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने मतदान किया। इस दौरान प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि एनडीए की ओर से पहले संपर्क किया गया था। इसलिए एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में मत डाला है। भाजपा से नजदीकी के सवाल प्रीतम ने कहा कि विपक्ष का विधायक हूँ विपक्ष का ही रहूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबोध उनियाल ने सबसे आखिर में वोट डाला। दोहपर दो बजे तक सभी 70 विधायकों ने मतदान किया। बिहार के आरडेजी विधायक के मत को मिलाकर कुल 71 मत पड़े।

मतदान में कुल 71 विधायक अपना मताधिकार का प्रयोग किया। जो विधायक उत्तराखंड विधानसभा में सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपना वोट डाला, उसमें 70 विधायक तो यहां के हैं, वहीं विहार के एक विधायक विरेंद्र कुमार सिन्हा भी दून में अपने मताधिकार का इस्तेमाल‌ किया।

सिन्हा ने इस संबंध में केंद्रीय निर्वाचन आयोग से पटना के बदले देहरादून में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी थी। आयोग ने उनको अनुमति प्रदान कर दी है।

विशेष प्रकार की पेन का ही इस्तेमाल किया जाएगा

Presidential Election 2017
virendra kumar sinha - फोटो : rajeev gupta/ amarujala

उत्तराखंड के सभी 70 निर्वाचित विधायक अपने मताधिकार का इस्तेमाल देहरादून में और सांसद दिल्ली में किया। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विधानसभा में तैयारी काफी समय पहले से चल रही थी। मतदान सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा।

विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र ने बताया कि मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गयी विशेष प्रकार की पेन का ही इस्तेमाल किया गया।

किसी भी मतदाता को कलम या मोबाइल फोन मतदान कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं थी। मतदान को लेकर विधानसभा की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इस बाबत विधानसभा अध्यक्ष पहले सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को लेकर बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी‌ किए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed