फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President will honor IPS Arpana kumar fromTenzing Norgay National Adventure Award 2019

आईपीएस अपर्णा को मिला तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Thu, 29 Aug 2019 10:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 29 Aug 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
President will honor IPS Arpana kumar fromTenzing Norgay National Adventure Award 2019
फाइल फोटो

गुरूवार को राष्ट्रीय खेल दिवस  के अवसर पर आईपीएस अपर्णा कुमार को राष्ट्रपति भवन में तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार एडवेंचर क्षेत्र का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है, जो खेलकूद में दिए जाने वाले अर्जुन अवॉर्ड की तरह है। 2002 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अर्पणा कुमार यह सम्मान हासिल करने वाली पहली आईपीएस अधिकारी हैं।

विज्ञापन


अर्पणा कुमार मौजूदा समय में आईटीबीपी के देहरादून सेक्टर में डीआईजी पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने जून 2019 में उत्तरी अमेरिका की अलास्का स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट डेनाली पर तिरंगा फहराने में सफलता हासिल की थी।

विज्ञापन

सातों महाद्वीप की सर्वोच्च चोटियों को फतह करने वाली पहली आईपीएस

इसके साथ ही वह दुनिया के सातों महाद्वीप की सर्वोच्च चोटियों को फतह करने वाली पहली आईपीएस अधिकारी बनीं थीं। इससे पहले जनवरी 2019 में वह दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचीं थीं। यह कारनामा भी किसी आईपीएस अधिकारी ने पहली बार किया था।


इससे पहले उन्होंने अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर किलमंजारो (तंजानिया), आस्ट्रेलिया एवं महासागरीय क्षेत्र के दूसरे सबसे ऊंचे शिखर कार्सटेंसज पिरामिड (इंडोनेशिया), दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत एकोनेकागुआ (अर्जेंटाइना), यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर अलब्रश (रूस), अंटार्कटिका महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर विनसन मैसिफ (अंटार्कटिका), एशिया व दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट नॉर्थ फेस (चीन-तिब्बत) और मनासू (नेपाल) को फतह तक तिरंगा लहराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed