फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   president visit to kedarnath on 28 september.

28 को बाबा केदार के दर्शन करेंगे राष्ट्रपति, ये रहा पूरा शेड्यूल

Thu, 15 Sep 2016 08:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 Sep 2016 08:03 AM IST
विज्ञापन
president visit to kedarnath on 28 september.
प्रणब मुखर्जी - फोटो : file photo

अपने चार दिन के दून प्रवास के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राजपुर रोड स्थित आशियाना भवन का शुभारंभ करने के साथ ही केदारनाथ मंदिर भी जाएंगे। साथ ही हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर प्रसिद्ध गंगा आरती में भी सम्मिलित होंगे। महामहिम 27 से 30 सितंबर तक राजपुर रोड स्थित आशियाना भवन में ठहरेंगे। इस दौरान वह राज्यपाल के साथ डिनर करेंगे और हरिद्वार स्थित डैम कोठी भी जाएंगे।

विज्ञापन


कब-कहां होंगे राष्ट्रपति
27 सितंबर
12.20 बजे दोपहर - श्रीनगर से निकलेंगे
1.30 बजे - देहरादून के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे
2.10 बजे- हेलीपेड से निकलेंगे
2.25 बजे- राजपुर रोड स्थित आशियाना भवन पहुंचेंगे
8 बजे शाम- राजभवन पहुंचेंगे
8 से 9 बजे तक- राज्यपाल के साथ डिनर करेंगे
9.10 बजे- वापस आशियाना पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे

28 सितंबर
7 बजे सुबह- आशियाना से निकलेंगे
7.15 बजे- हेलीपेड पहुंचेंगे
8.25 बजे- केदारनाथ मंदिर के समीप स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे
8.40 बजे- श्री केदारनाथ मंदिर पहुंचेंगे
8.45 से 9.45 बजे तक बाबा केदार के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे
11.30 बजे- वापस आशियाना पहुंचेंगेे और वहीं ठहरेंगे

29 सितंबर
4 बजे शाम- आशियाना से निकलेंगे
5.15 बजे- हरिद्वार पहुंचेंगे
5.55 बजे- डैम कोठी हरिद्वार पहुंचेंगे
6 बजे- हरकी पैड़ी पहुंचेंगे
6 से 7 बजे तक- हरकी पैड़ी पर गंगा आरती करेंगे
8.20- आशियाना पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे

30 सितंबर
5 बजे शाम- आशियाना से निकलेंगे
5.20 बजे- हेलीपेड पहुंचेंगे
5.50 बजे- देहरादून से निकलेंगे
6.35 बजे- दिल्ली के पाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे

राष्ट्रपति के लिए दो घंटे थम जाएंगी ट्रेनें

president visit to kedarnath on 28 september.
प्रणब मुखर्जी - फोटो : PTI

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए दो घंटे तक ट्रेनों का आगमन पूरी तरह बंद रहेगा। जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए मणि माई मंदिर से कुआंवाला तक दो मोबाइल वैन साथ में चलेगी। क्रू मेंबर्स के ठहरने की व्यवस्था बीजापुर गेस्ट हाउस में की जाएगी, जबकि राष्ट्रपति के साथ का अन्य स्टाफ ट्रांजिट हॉस्टल में ठहरेगा।

प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति के दून आगमन की तैयारियां जोरों पर हैं। संबंधित विभागों को पत्र भेज सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा गया है। मनोरंजन विभाग को झूलती केबल को ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं तो वहीं लोक निर्माण विभाग को रोड सही करने को कहा गया है। एमडीडीए को हेलीपेड से आशियाना तक के डिवाइडर ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, 29 सितंबर को राष्ट्रपति जब गंगा आरती के लिए हरिद्वार जाएंगे तो शाम साढ़े छह से साढ़े आठ बजे तक ट्रेनों का आगमन पूरी तरह बंद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed