{"_id":"e845f7399eda274a5f6197322c52fa22","slug":"president-today-in-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति आज मसूरी में, पुलिस का तगड़ा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति आज मसूरी में, पुलिस का तगड़ा पहरा
अमर उजाला, मसूरी
Updated Thu, 17 Oct 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 18 अक्तूबर को पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचेंगे। मुखर्जी लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में फेज पांच के रिफ्रेश कोर्स के अधिकारियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दिनभर राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी तैयारियों की समीक्षा में रहे। सुरक्षा के लिए लाइब्रेरी चौक से लेकर पोलो ग्राउंड तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया है।
विज्ञापन
पोलो ग्राउंड में हेलीकाप्टर से आएंगे
मौसम साफ रहने पर राष्ट्रपति देहरादून से पोलो ग्राउंड में हेलीकाप्टर से आएंगे। मौसम साफ नहीं रहने की स्थिति में सड़क यातायात से मसूरी पहुंचेंगे। अकादमी परिसर में सुरक्षा कमान आईटीबीपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी को लेकर पोलो ग्राउंड में खूब हलचल रही। पोलो ग्राउंड के आसपास के जंगलों में भी पुलिस का पहरा लगाकर नाकेबंदी कर दी गई है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग दो हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद
अकादमी के अंदर आईटीबीपी पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था में लगी है। माक ड्रिल की गई और फ्लीट की रिहर्सल हुई। किंक्रेग से लेकर लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी तक सुबह 9 से लेकर महामहिम के लौटने तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी।
हैप्पी वैली की दुकानदारों को दुकानें बंद रखने को कहा गया है। कैंपटी टैक्सी स्टैंड और बस स्टैंड को खाली कर दिया गया है। अकादमी के आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।